सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

विधायक संयम लोढा ने किया खेल स्टेडियम निर्माण कार्य का अवलोकन ।

15 अगस्त 2023 तक बनकर तैयार होगा स्टेडियम ।

सिरोही(हरीश दवे)

विधायक संयम लोढा ने मांडवा में बन रहे खेल स्टेडियम निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव छाजेडने विधायक संयम लोढा को बताया कि खेल स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है। नियत समय में खेल स्टेडियम तैयार हो इसके लिए अधिकारियों द्वारा रात दिन निगरानी की जा रही है। खेल स्टेडियम के लिए राज्य सरकार की तरफ आवंटित 50 बीघा जमीन पर 10 करोड रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद कार्य प्रगति पर है। खेल स्टेडियम के चारो तरफ चार दीवारी के कार्य के साथ ही स्टेडियम का बेस तैयार किये जाने का कार्य चल रहा है।प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव छाजेड ने विधायक संयम लोढा को बताया कि 16 सितम्बर 2022 को खेल स्टेडियम का कार्य प्रारम्भ हो गया था। कार्य पूर्णकरने की अवधि 15 अगस्त 2023 है। स्टेडियम में स्टेडियम बेस का कार्य चालू है। बाउंड्री वॉल तीन लेवल तक बन गई है आगे का कार्य अब शुरू किया जाएगा। छाजेड ने विधायक संयम लोढा को बताया कि मल्टीपल हॉल, वाटर टैंक एवं ऑफिस ब्लीडिंग का कार्य चल रहा है।खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि खेल स्टेडियम में इंडौर हॉल बनाया जा रहा है जिसमें सभी तरह के इंडौर गेमस खेलने की व्यवस्था बनाई जाएगी साथही खेल मैदान में फुटबॉल, वॉलीबाल, हैंड बॉल, खो-खो, कबड्डी, लांग टेनिस, क्रिकेट आदि खेल खेलने की व्यवस्था होगी। चौधरी ने बताया कि टीएडी मद से 4 करोड का प्रोजेक्ट बनाकर जिला कलक्टर के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा है जिसमें जनजाति बच्चो के लिए हॉस्टल व तिरंदाजी रेंज का निर्माण किया जाएगा। प्रस्ताव को सरकार की तरफ सैद्वांतिक स्वीकृति मिल चुकी है शीघ्र ही वित्तीय स्वी$कृति जारी कर दी जाएगी। साथ ही स्वीमिंग पुल को लेकर भी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है। *सडक का कार्य शुरू नही करने पर जताई नाराजगी-* विधायक संयम लोढा ने मांडवासे खेल स्टेडियम तक 50 लाख की लागत से बनने वाली सडक का वर्क आर्डर जारी होने के बाद भी संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नही करने पर नाराजगीजताई।

लोढा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अजीत जैन से कार्य शुरू नही करने का कारण पूछा तो अधिशाषी अभियंता ने बताया कि ठेकेदार को पाबंद कर शीघ्र ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गोल सरपंच इंद्रा रावल, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कुलदीप रावल, प्रकाश प्रजापति, दिनेश प्रजापत सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply