सिरोही /राजस्थान ।
मुंबई के भामाशाहों ने पाड़ीव में बांटे स्वेटर।
सिरोही जिले के निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में स्कुली छात्र-छात्राओं व जरूरतमंद लोगों को स्वेटर वितरण किए गए।
स्वेटर वितरण की मुहिम को लेकर मुंबई के समाजसेवी दिल खोलकर सहयोग कर रहे है। गौसेवक सुरेश पुरोहित ने बताया कि जब जब हमारे गाँव मे स्कुली बच्चो के लिए हो या जरूरतमन्दों के लिए हो या गौमाता में फैली लंपि की बीमारी हो तो मैने सोसियल प्लेटफार्म के माध्यम से मुंबई में बैठे समाजसेवियों के माध्यम से सहयोग लेकर निमित्त मात्र बनकर सेवा करने का जो मौका मिला या मिल रहा है वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। और मैने सर्दी को ध्यान में रखते हुए मुंबई के समाजसेवियों को बैग व स्वेटर के बारे मे चर्चा की तो व्यापारियों ने तुरंत सहयोग करने की बात की ओर हमने ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों व असहाय लोगो को स्वेटर वितरण करने का बीड़ा उठाया है।
भामाशाह के सहयोग से स्कुली बैग व स्वेटर वितरण कार्यक्रम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवाल बस्ती,आंगनबाड़ी,राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय बरली एवं गाँव के जरुरतमंद बालक बालिकाएं व महिलाओं को भी निशुल्क स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधालय अध्यापिका भावना राठौड़ ने बताया कि समाजसेवी गौसेवक सुरेश पुरोहित सेवा करने में हमेशा आगे रहते है और उन्होंने कुछ वर्षों पहले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाड़ीव में करीबन साढ़े चार सौ छात्र-छात्राओं को टॉवेल वितरण किए थे तथा बालिका विद्यालय में पानी पीने की बोतल भी वितरण की थी उसी प्रकार वह हमेशा गाँव व ग्रामीणों की सेवा करने अग्रेसर रहते है। अध्यापिका श्रीमती भावना राठौड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि श्रीमती सुबटी देवी पुरोहित के हाथों निःशुल्क बैग व स्वेटर वितरण किए गए। बैग व स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से झूम उठे।

कार्यक्रम में विधालय के प्रधानाचार्य हितेश कुमार लुहार, अध्यापक छगनलाल सुथार,अध्यापिका श्रीमती मधुबाला शर्मा,सहायक प्रशाशनिक अधिकारी यसवंत कुमार माली,अध्यापक लालाराम देवासी,आंगनबाड़ी की श्रीमती नीतू राठौड़,राहुल पुरोहित,नारायणलाल मेघवाल, संजय पुरोहित आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य ने बैग व स्वेटर वितरण करने वाले सभी भामाशाहो को धन्यवाद ज्ञापित किया। ।

