रिपोर्ट किशन लाल,

माउंटआबू /राजस्थान ।

वाघ नाले विकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार ।

कार में सवार एक महिला घायल,

5 पर्यटक बचे बाल बाल ।

जन आक्रोश यात्रा से लोट रहे सांसद व रेवदर विधायक ने कार में सवार लोगों को निकाला बाहर ।

पार्षद देवीलाल बामणिया ने घायल महिला को करवाया भर्ती ।

माउंट आबू आबूरोड जाने वाली सड़क मार्ग पर सड़क हादसा पेश आया जहां वाघ नाले के विकट मोड़ पर आज 11 दिसंबर रविवार को माउंट आबू से अहमदाबाद की ओर जारी एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें कार में सवार एक महिला घायल होगी वही 5 यात्री सुरक्षित बाल-बाल बच गए जिससे कि बड़ा हादसा होने से भी टल गया और माउंट आबू आबू रोड सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया वहीं माउंट आबू की जन यात्रा से लौट रहे सांसद देवजी एम पटेल रेवदर विधायक जगसीराम कोली,पार्षद देवीलाल बामणिया, माउंट आबू के सड़क मार्ग के द्वारा गुजर रहे थे कि उसी दरमियान सड़क हादसे को देख कार में सवार सभी पयर्टको को बाहर निकाला और कार में सवार एक महिला पर्यटक के घायल होने से वहां मौजूद पार्षद देवीलाल बामणिया ने अपने निजी वाहन की सहायता से महिला को आबूरोड के ट्रॉमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जहां से महिला पर्यटक अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply