सिरोही ,राजस्थान ।

(हरीश दवे )

मृतक कार्तिक भील का कल हुआ पोस्टमार्टम व आज हुआ दाहसंस्कार ।

राजस्थान में सिरोही जिले के शिवगंज के कार्तिक भील के पोस्टमार्टम को लेकर चल रहे आंदोलन में 10 दिन बाद उसके परिजनों व प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद कल मेहसाणा में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव रात्रि में सिरोही जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया। आज सवेरे एडमिनिस्ट्रेशन के साथ वार्ता के बाद कड़ी पुलिस सुरक्षा के साथ शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया और परिजन शव को लेकर उसके घर शिवगंज के लिए रवाना हुए । जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल व पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया कि मृतक का दाह संस्कार उसके परिजनों ने शिवगंज में किया ।दाहसंस्कार के बाद भी उनका सिरोही जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना मुआवजे ,भूखण्ड के पट्टे व कार्तिक के साथ मारपीट में लिप्त अन्य लोगो को पकड़ने की मांग को लेकर जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने भील परिवार की ओर से रखी गई तमाम मांगो की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट्स मंगवाई ओर सम्बंधित मसलों पर जाच शुरू कर उसका लीगल पक्ष भी जाना और परिवारजनों को भी उन तथ्यों से अवगत कराया । कलक्टर डॉ भंवरलाल व पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता अन्य अधिकारियों ने सिरोही में धरना सांकेतिक धरने में बदलने के बाद लगातार मृतक के परिजनों से संवाद बनाये रखा और शांति पूर्वक वार्ता करते रहे और उनकी मांगों के बारे में उन्हें समझाते रहे जिससे मृतक का शव लेने व दाहसंस्कार करने की सहमति बनी । आज शाम को शांतिपूर्वक दाहसंस्कार हो गया। इस तरह सिरोही के पुलिस व एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने 11 दिन बाद राहत महसूस की । आज भी सुबह से सभी जगह पुलिस बल तैनात था ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply