सिरोही , राजस्थान ।

सेवानिवृत्ति एवं पदोन्नति पर अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न ।

राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिगार के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भंवर सिंह के जिला शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने पर एवं सुनील गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष समग्र शिक्षक संघ के व्याख्याता पद से सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में स्थानीय अग्रवाल छात्रावास में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर सुभाष महलावत के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत होने पर उनका भी संगठन की ओर से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सुभाष महलावत ने शिक्षकों के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सिरोही जिले मैं रैंकिंग सुधार हेतु और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया। सेवानिवृत्त हुए जिला शिक्षा अधिकारी भंवर सिंह ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के गुर बताएं ।इस अवसर पर समग्र शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष सेवानिवृत्त व्याख्याता सुनील गुप्ता द्वारा भी संबोधित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ उदय सिंह डिगार, प्रदेश सह मंत्री एवं एकीकृत महासंघ के जिला अध्यक्ष अनोप सिंह सोलंकी ,कार्यकारी जिलाध्यक्ष जीवन दान चारण, समग्र शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह केर, जिलामंत्री मीठा लाल लोहार, हरजीराम गाडोलिया, जिला संयोजक मोहन मेघवाल, गोपी किशन खंडेलवाल, देवेंद्र वैष्णव, नारायण लाल मेघवाल ,अरविंद प्रजापति, करण सिंह छगनलाल, रमेश सेन, चंदन सिंह, टेकाराम कलबी, प्रवीण बोडाणा, गुलाम रसूल समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply