हैदराबाद /तेलंगाना ।
चक्रवाती तूफान मैंडूस ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में मामल्लपुरम (महाबलीपुरम) के करीब उत्तरी तमिलनाडु तट को छू लिया है चक्रवाती तूफान का असर दोनों तेलुगु भाषी राज्य तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के साथ राजधानी हैदराबाद पर भी पड़ा है । मौसम विभाग के अनुसार हैदराबाद में शनिवार व सोमवार के बीच हल्की बारिश की संभावना है ।
चक्रवाती तूफान के कारण अगले तीन दिनों तक तेलंगाना में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में गिरावट की संभावना है।
तेलंगाना राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार अब तक भारी बारिश की सूचना नहीं है । जिन छह जिलों में तूफान की वजह से बारिश की संभावना है , उनके जिलाधिकारियों को सतर्क किया गया है और नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं ।

