सिरोही/राजस्थान , (हरीश दवे)

जन आक्रोश यात्रा में राज्य सरकार की गलत नीतियों के प्रति आमजन को किया जागरूक ।

प्रदेश सरकार की आम जन विरोधी नीतियों के प्रति जनता में आक्रोश ।

दाढ़ी बाल बढ़ाने व तिलक लगाने से साधु संत नहीं बनते-गुलाबचंद कटारिया

जनाक्रोश यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश एवम उत्साह व उमंग के साथ आगे बढ़ रहे है।प्रदेश व्यापी जन आक्रोश कार्यक्रम के तहत सिरोही में भी तीनो विधानसभाओं में जन आक्रोश यात्रा को आम जन का भारी समर्थन मिल रहा है  जन आक्रोश यात्रा कार्यक्रम के तहत कृष्णागंज मंडल में आयोजित जन चौपाल में मुख्य वक्ता प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया रहे।कटारिया ने राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए नकारा और निकम्मा बताया।और आम जन से सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ बिगुल फूकने का आह्वान किया।प्रतिपक्ष नेता ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार करते हुए इनके युवराज की यात्रा पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि गांधी परिवार ने कभी हिंदू समाज का सम्मान नहीं किया, राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दाढ़ी,बाल बढ़ाने व तिलक लगाने से कोई साधु संत नहीं बनता है,इसके लिए उनके जैसे कर्म करने पड़ते है।और आम जन से किए वादों पर खरा उतरना पड़ता है। कटारिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सरकार के 4 सालों को कुशासन व जंगलराज बताते हुए कहां की अपनी आंतरिक लड़ाई में जूझ रही कांग्रेस ने राज्य की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है और उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कटारिया ने गहलोत सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाकर कहां की इन्होंने प्रत्येक वर्ग के साथ कुठाराघात किया है।कटारिया ने गुजरात में मिली अपार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि अब जनता सब जान चुकी है ,जनता ने गुजरात में कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया है उसी तरह राजस्थान में आने वाले चुनावों में यहां से भी सुपड़ा साफ करेगी।

विधानसभा के गुजरात परिणामों में कांग्रेस की दुर्दशा पर तंज कसकर कटारिया ने कहा कि गुजरात में इनका झाड़ू लग चुका है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनता के पैसों की बर्बादी की है इसलिए जनता को मुनीम अच्छा रखना चाहिए जो जनता का भला करें।कटारिया ने कहा कि कांग्रेस आज खत्म हो रही है और भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है निश्चित रूप से देश की जनता अब जागरूक हो चुकी है।  कटारिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वोट के लिए इन्होंने आपस में लड़ाने का काम किया है।

कटारिया ने लोगों से अपील करते हुए मतदान से पूर्व जागरूक रहने का आग्रह किया और कहा कि राज जनता का है जनता चाहे उसे सत्ता दे सकती है आप मुल्क के मालिक हो। प्रतिपक्ष नेता ने सभी से राज्य कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का आंकलन करने का आग्रह कर कहा जिस प्रकार प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं और महिला अत्याचार, एससी एसटी वर्ग पर जुल्म की घटनाएं बढ़ी तथा चोरी, लूटपाट और माफियाओं,अपराधियों को खुलेआम छूट मिली है इससे जनता दहशत में है। आमजन की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। भाजपा जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से लोगों का दुख दर्द सुन रही है और उन समस्याओं को संकलित करके उनके समाधान के प्रयास करेगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि जन चोपाल कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा सयोजक दिलीप सिंह मांडानी,मंडल अध्यक्ष कुपाराम देवासी ने भी जन चोपाल में संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे।

इस अवसर पर सिरोही प्रधान हसमुख कुमार,जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रक्षा भंडारी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत,सिरोही विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे,अरुण ओझा,महिपाल चारण,हितेश ओझा,दीपेंद्र सिंह,लोकेश खंडेलवाल,जीतू गर्ग,आगरा राम चौधरी ,नरपत राव, वालाराम लोहार, हिम्मत रावल ,बसंत प्रजापत,जबर सिंह चौहान,नारायण कुमावत, हमीरा राम मेघवाल,चौगा राम लोहार, बिग सिंह,मोहब्बत सिंह,कला राम देवासी,हमीरा राम गवारिया,अशोक सेन,बाबू सिंह माकरोड़ा,सरूपा राम देवासी,कालूराम मेघवाल,हीराराम देवासी,वीरा राम चौधरी,कपूर पटेल,शैतान सिंह परमार,हेमलता पुरोहित,दमयंती डाबी,भेराराम देवासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply