सिरोही , राजस्थान ।

मगनलाल प्रजापत ,

माउन्ट आबू मे नगर पालिका द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन की प्रस्तावित खरीद पर लोगों ने किया विरोध,पालिका द्वारा प्रस्तावित खरीद को स्थगित किए जाने का दीया आश्वासन ।

माउन्ट आबू मे नगरपालिका अपनी हाई-फाई सोच के साथ शहर में ट्राई इलेक्ट्रिक वाहन चलाना चाहती थी इसके लिए एनआईटी जारी की गई । करीब 30 लाख रुपए की लागत से यह वाहन खरीदे जाने थे । मगर जनता में इसका व्यापक विरोध शुरू हो गया ।शुक्रवार को लोग बड़ी संख्या में पालिका कार्यालय पहुंचे और विरोध जताना शुरू किया । माउंट आबू के चारों टैक्सी यूनियन श्री वर्मा टैक्सी कार ऑपरेटर यूनियन अरावली टैक्सी ऑपरेटर यूनियन महाराणा प्रताप टैक्सी यूनियन अरबुदा टैक्सी यूनियन रेंटल बाइक एक्टिवा यूनियन बाबा गाड़ी यूनियन घोड़ा यूनियन सभी ने अपने अपने पदाधिकारियों के साथ में नगरपालिका कार्यालय में जाकर के ज्ञापन दिया है कि जो हाई इलेक्ट्रॉनिक कार का टेंडर नगर पालिका द्वारा निकाला गया है उसे निरस्त किया जाए यहां के गरीब लोगों का रोजगार छीनने का जो काम किया है यह गलत है इसका विरोध किया।

इस अवसर पर प्रवीण सिंह परमार नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य और अरावली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मांगीलाल काबरा पार्षद देवीलाल बामणिया पंकज राणा,मगल सिंह,तस्लीम बानो,संतोष कुंवर,गोपाल सिंह परिहार देलवाड़ा टैक्सी यूनियन के मुख्तियार खांन अरावली टैक्सी यूनियन महामंत्री व वर्मा टैक्सी यूनियन इंसाफ खान इमरान खान नवीन सिंह एम निलेश जाकिर भाई बंकेश विजय भाई अजय भाई महाराणा प्रताप यूनियन अशोक सिंह देवी सिंह अजीत सिंह केसर सिंह अजय कुमार घोड़ा यूनीयन जोरा राम वही रेंटल बाइक के गोपाल इंदर सिंह रोहित अग्रवाल प्रहलाद भाई जिगर भाई नरपत दान चारण समेत बड़ी संख्या में वाहन चालक भी उपस्थित थे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply