सिरोही / राजस्थान ।

सेंटपॉल्स सिरोही की छात्राओं का राष्ट्र स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चयन ।

विज्ञान एंव प्रोद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय  के द्वारा जोधपुर के उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में स्थानीय सेंट पॉल्स सीनीयर सेकेंडरी स्कूल की दो बालिकाओं के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उनका राष्ट्रीय स्तर की मॉडल प्रदर्शन प्रतियोगिता में चयन हुआ है।विद्यालय के प्राचार्य फादर जोमी ने बताया कि विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के द्वारा पहले क्षेत्रीय स्तर पर जोधपुर में विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता करवाई गई थी। इसमें सेंट पॉल्स स्कूल की छात्रा पलक गहालोत और दीपाली खत्री का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। 

विद्यालय प्रबंधक फादर अब्राहम ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी जोधपुर में ही आयोजित हुई थी। इसमें कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर आदि संभागों के छात्र-छात्राओं के मॉडल प्रदर्शित हुए थे। मार्गदर्शक शिक्षक वर्षा मिश्रा के साथ इसमें पलक गहलोत और दीपाली खत्री ने हिस्सा लिया तथा उनके मॉडल ने अपना प्रभाव छोड़ा व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए चयनित हुआ। अब इन दोनों छात्राएं का मॉडल मुंबई में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता में राजस्थान की तरफ के हिस्सा लेकर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगी। इन दोनों छात्राओं ने दृष्टिबाधित लोगों के उपयोग का एक मॉडल तैयार किया था। इससे उन्हें चलते हुए एक मीटर दूरी पर आने वाली किसी भी बाधा का पता चल सकता है और वह उसके अनुसार अपना रास्ता तय कर सकते हैं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply