सिरोही , राजस्थान ।

स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत शुरू होगा जिला रोजगार सृजन केंद्र ।

स्वावलम्बी भारत अभियान ,

सिरोही जिला समिति की बैठक दिनांक 7 दिसम्बर को आदर्श शिक्षा समिति सभागार में जिला समन्वयक दिनेश बिंदल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला सह समन्वयक राकेश पुरोहित जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह सयोजक जयगोपाल पुरोहित ने बताया कि विगत 1 वर्ष से देश मे बेरोजगारी की समस्या के समाधान हेतु युवाओ को मार्गदर्शन व सहयोग देने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से स्वावलंबी भारत अभियान समिति के माध्यम से कार्य प्रारंभ हुआ है । इसी कड़ी मे सिरोंही जिले मे भी समिति का गठन हुआ । पिछले दिनों उद्यमिता सम्मान के समारोह जिले भर मे किये गए । जिसके अंतर्गत शून्य से शिखर पर पहुचने वाले व्यवसायी व उद्योगपतियों को सम्मानीत किया गया । जिससे जिले के युवाओं को प्रेरणा मिली।। युवाओं में स्वरोजगार व उद्यमिता के कौशल का विकास करना समिति का उद्दयेश्य है । इसी चरण मे आगामी 11 दिसम्बर , रविवार को सिरोही नगर में जिला रोजगार सृजन केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा । इसके तहत स्वरोजगार व उद्यमिता के लिये युवाओं का मार्गदर्शन व सहयोग किया जाएगा । तथा सिरोही जिले मे बेरोजगारी की समस्या के समाधान मे जिला रोजगार क्रेद्र अपनी भूमिका निभाएगा ।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र डाबी ने इस अवसर पर सभी को क्रेंद्र की प्रारंभिक तैयारियों के बारे मे मार्गदर्शन दिया तथा बताया कि यह प्रयास सिरोही जिले मे प्रथम बार हो रहा है , इसका लाभ जिले के युवाओं को मिलेगा और वे सफल उद्यमी बन अपना भविष्य निखार पाएंगे।। जिसमे जिला उद्योग केंद्र , बैंक व उद्योग संघ का भी सहभाग लिया जाएगा ।जिला प्रचार प्रमुख नवीन खत्री ने बताया कि 11 दिसंबर को ही सिरोही नगर मे स्वावलम्बी भारत अभियान व स्वदेशी जागरण मंच , जोधपुर का प्रान्त सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमे जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, पाली, जालोर, सिरोही जिले के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसकी तैयारियों के विषय मे भी विचार विमर्श किया गया । बैठक में स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक व सहसमन्वयक राकेश पुरोहित, भामस जिला मंत्री व सहसमन्वयक सुरेश प्रजापत, जिला विचार प्रमुख डॉ नरेंद्र ओझा, जिला कोष प्रमुख भूपेंद्र सिंह लोढ़ा , नगर विचार प्रमुख अशोक गिरी, गजेंद्र पाल आर्य, छगन प्रजापत, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख मुकेश माली आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply