शिवगंज(हरीश दवे)

चोटिला भागली व रोवाडा का गोलिया के प्राथमिक विद्यालय क्रमोन्नत ।

मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा की ओर से क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं दूरस्थ गांवों के बच्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करवाने को लेकर किए जा रहे प्रयासों के तहत राज्य सरकार ने शिवगंज उपखंड के चोटिला भागली एवं रोवाडा का गोलिया के प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया है।जानकारी के अनुसार विधायक संयम लोढ़ा की ओर से विधायक निर्वाचित होने के बाद से ही शिक्षा को बढावा देने के लिए विधानसभा क्षेत्र के कई विद्यालयों को अपने प्रयासों के क्रमोन्नत करवाया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा अर्जित करने के लिए विद्यार्थियों विशेषकर बालिकाओं को दूरदराज के स्कूलों में जाने से होने वाली परेशानी से निजात मिली है। इसी क्रम में विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से सामान्य वाद विवाद, वित्त एवं विनियोग विधेयक चर्चा के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप शिवगंज उपखंड क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम चोटिला की भागली एवं रोवाडा का गोलिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करते हुए इसी सत्र से कक्षा छठी का संचालन करने के निर्देश दिए है। साथ ही पर्याप्त नामांकन होने पर कक्षा सातवीं एवं आठवीं भी संचालित की जा सकेगी। दोनों गांवों के प्राथमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत करवाने के लिए विधायक की ओर से किए गए प्रयासों के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं विधायक संयम लोढ़ा का आभार प्रकट किया है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply