सिरोही , राजस्थान ।
हरिश दवे,
रक्तदाता से ज्यादा उसको ग्रहण करने वाला एवं उसका परिवार जीवनभर याद रखता है : विधायक लोढा।
मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा की रक्तदान इसलिए महान कहा गया है , क्यों की रक्तदान करने वाले से ज्यादा उसको ग्रहण करने वाला व् उसका परिवार जीवनभर याद रखता है क्यों की रक्तदाता जीवन रक्षक बनकर उसको नई जिंदगी देता है | लोढा मंगलवार को शहर के पनिहारी गार्डन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सिरोही एवं नगर परिषद् सिरोही के सयुक्त तत्वाधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे | विधायक लोढा ने अपनी बहन का उदाहरण देते हुए कहा की आज से करीब 45 वर्ष पहले जब कोई रक्त्दान नहीं करता था उस जमाने में रक्तदान को लेकर लोगो में भ्रान्तिया व् डर था तब सिरोही के एक व्यक्ति ने उनकी बहन के लिए रक्तदान किया था , जिसे वे आज तक नहीं भूले है|लोढा ने कहा की रक्तदान करना किसी को जीवन दान तो देता ही है बल्कि खुद की सेहत की लिए भी फायदेमंद है, खून देने के बाद सतत प्रक्रिया के तहत अनवरत पुन शरीर में उत्पन्न होता है | एवं रक्तदान रूपी इस मानवीय सेवा कार्य करने वालो के सम्मान से रक्त्दाताओ का मनोबल एवं हौसला बहता है साथ ही अन्य के लिए प्रेरणादायी होता है , ये रक्तदाता समाज के असली हीरो और नायक है जो लोगो की जिंदगी बचाने का काम करते है| जो समाज के लिए प्रेरणादायी है |इस मानव जीवन में परहित दुसरो के लिए किसी भी रूप में जितना काम आवे तभी मानवीय जीवन सार्थक है , परहित में किया कार्य ही सच्ची सेवा है |समारोह की अध्यक्षता सभापति महेंद्र मेवाडा ने की | विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा याव स्वाथ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार , प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कोलेज डॉ. ललित कुमार रेगर , आयुक्त अनिल झिंगोनिया, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति उपस्थित थे | समारोह की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की |कार्य्रक्रम में डॉ. राजेश कुमार ने ब्लड बैंक में रक्तदान करने सम्बंधित जानकारी दी, एवं रक्तदान के फायदे एवं नियम बताये |समाजसेवी प्रकाश प्रजापति ने बताया की सिरोही में पहली बार एक साथ सामुहिक रक्तदाताओ के सम्मान हेतु इस प्रकार का आयोजन विधायाक संयम लोढा के विचार ,प्रेरणा एवं पहल से ही संभव हुया है | जिससे रक्तदाताओ के सम्मान हेतु अन्यो को आगे भी ऐसे आयोजन करने हेतु प्रेरित करेंगे, जिससे स्वेचिक रक्तदाताओ को सख्या में बढ़ोतरी होगी |कार्यक्रम में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओ का मुख्य अतिथि लोढा एवं अतिथियों ने प्रमाण पत्र , स्मृति चिन्ह देकर एवं शाल ओढाकर सम्मान किया, रक्तदाताओ के साथ ही सिरोही ब्लड बैंक में जरुरंत्मंद के लिए रक्तदाता को प्रोत्साहित कर रक्तदान करवाने वाले सेवाभावी व्यक्तियों एवं संस्थाओं सहित ढाई सौ के करीब व्यक्तियों का सम्मान किया गया |अंत में आयुक्त अनिल झिन्गोनिया ने सभी का आभार एव धन्यवाद दिया |कार्यक्रम का सन्चालन दीलिप शर्मा ने किया |इस अवसर पर ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक जोशी , महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा , नगर अध्यक्ष एवं पार्षद जीतेन्द्र एरन , इश्वर सिंह डाबी , मारुफ़ हुसैन ,मनोज पुरोहित , सुधांशु गौड़ , तेजाराम , भारत धवल , विसारम ,सुशिल प्रजापत, कांतिलाल खत्री ,धनराज माली , सुन्दर देवी , मुख्तियार खान , नेनाराम माली , वसिम, राकेश रावल , तलसाराम भील , गोपिलाल, उत्तंम पटेल , विजय त्रिवेदी , संजय अग्रवाल, हीराराम , सहित रक्तदाता एवं गणमान्य उपस्थित थे |

