कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे-पुरोहित ।
बीजेपी ने खोला कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा,
जिले के बूथ स्तर तक जाएगी जन आक्रोश यात्रा,
सिरोही में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का आगाज ।
रामझरोखा मैदान से जिले में निकाली जाने वाली जन आक्रोश यात्रा के लिए प्रदेश से आए रथों का विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित की अध्यक्षता ,विधानसभा के सचेतक व रथ शुभारंभ के प्रभारी जोगेश्वर गर्ग,सांसद देवजी एम पटेल,,पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक जगसीराम कोली,समाराम गरासिया,जन आक्रोश के जिला संयोजक योगेंद्र गोयल के उपस्तिथि में भाजपा का ध्वज दिखाकर रवाना किए गए।भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि इश रथ के माध्यम से गहलोत सरकार की दमनकारी नीतियों एवं जंगलराज को आम जन तक पहुंचाना भाजपा की जिम्मेदारी है, गहलोत सरकार ने आमजन को झूठे वादे किए,जंगलराज फैलाया है,उसके लिए भारतीय जनता पार्टी इस रथयात्रा के माध्यम से आमजन तक गहलोत सरकार की काली करतूतों को जन जन तक पहुंचाएगी।रथ यात्रा जन जागरण यात्रा है, हम इसके माध्यम से जनता को जगायेगे एवम भाजपा की सरकार बनाएंगे।कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बने रहने व बनने की लड़ाई के कारण 4 वर्षों से मंत्रिमंडल,ब्यूरोक्रेसी दो भागों में बटी हुई है।इनके आपसी स्वार्थ व लड़ाई के कारण प्रदेश का विकास ठप है।कांग्रेस के विधायक मिनी मुख्यमंत्री बनकर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस राज में फैली ध्वस्त कानून व्यवस्था और व्यापक जंगलराज, किसानों का तिरस्कार, महिला असुरक्षा, बेलगाम भ्रष्टाचार,युवा बेरोजगारी,एससी एसटी पर अत्याचार, तुष्टीकरण की राजनीति ,बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा,के बारे में आम जन तक ये बाते पहुचाई जाएगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर जय सिंह राव,अशोक पुरोहित,नारायण देवासी,दिलीप सिंह माडानी,आत्माराम वैष्णव,किरण राजपुरोहित,कांतिलाल पुरोहित,प्रकाश मेघवाल,अरुण ओझा,हसमुख मेघवाल,सिरोही विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे,मगदान चारण,महावीर यति,तुलसीराम पुरोहित,लोकेश खंडेलवाल,नारायण सिंह देलदार,नरपत सिंह राडबर,गणपत सिंह राठौर,अंशु वशिष्ठ,भवरलाल मेघवाल,अमराराम प्रजापत,गोपाल माली,मगन मीना,हितेंद्र ओझा,निंबाराम देवासी,मगन कोली,नरपत सिंह राणावत,बाबू लाल मीना,हेमलता पुरोहित,प्रीति चौहान,गीता पुरोहित,मनी देवी माली,दमयंती डाबी,बाबू सिंह माकरोड़ा मोहन मेघवाल,मीना खंडेलवाल,अर्जुन देवासी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

