सिरोही /राजस्थान ।

रिपोर्ट हरिश दवे

पार्टी के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्त्ता नहीं हैं मोदी की नज़रो से दूर ।

सिरोही के गणपतसिंह राठौड़ के सिर पर हाथ रखकर मोदी ने दिया आशीर्वाद ।

गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजकल गुजरात में तूफानी दौरे कर जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत कल शाम प्रधानमंत्री मोदी ने भुज जिले के अंजार में बड़ी जनसभा को सम्बोधित कर भुज जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस व्यस्त शेड्यूल के बीच पीएम मोदी पार्टी के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं से मिलना और उनसे बातचीत करना नही भूले। अंजार में जब मंच पर सम्बोधन कर मोदी अगली चुनावी सभा के लिए रवाना हो रहे थे, तभी उनकी नज़र राजस्थान के सिरोही जिले से भुज जिले की मांडवी विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में सेवा दें रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ पर उनकी नज़र पड़ी और मोदी उनके पास रूक गए। गणपतसिंह राठौड़ को उनके नाम से सम्बोधित करते हुए मोदी ने मांडवी विधानसभा क्षेत्र के बारे में बारीकी से जानकारी ली।सिरोही किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने गणपतसिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री से उनके प्रभार वाली मांडवी विधानसभा सीट के समीकरणो और पार्टी प्रत्याशी की मज़बूत स्थिति से अवगत करवाया। साथ ही राठौड़ ने मोदी के पांव छूकर आशीर्वाद लेना चाहा तो मोदी ने राठौड़ के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।गुजरात विधानसभा के दो चरणों में आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ पिछले 3 माह से अधिक का समय गुजरात कच्छ भुज जिले की मांडवी विधानसभा में प्रभारी के नाते चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए राठौड़ बूथ स्तर, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख, मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मैनेजमेंट कार्य में लगे हुए हैं।राठौड़ ने पार्टी नेतृत्व का भी आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव का जो अनुभव है व बहुत ही महत्वपूर्ण है गुजरात में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है कच्छ जिले की सभी 6 सीटें भाजपा पार्टी जीतने जा रही है।संगठनात्मक कार्यशैली गुजरात की बहुत अनुकरणीय है।राठौड़ की कार्यशैली से हर कोई कायल है बखूबी बूथ मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण कार्य किया है।गुजरात में विकास का मॉडल बहुत अग्रणी है और विगत 27 वर्ष से भाजपा की सरकार है लोग विकास को पसंद करते हैं उसी के आधार पर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों पर मोहर लगेगी।प्रचार में अपनी पूरी ताकत बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से झोंक रहे हैं। प्रत्याशी के साथ में भी अलग-अलग क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करते हैं।गुजरात चुनाव प्रचार में प्रभारी के नाते कार्य कर राठौड़ ने गुजरात प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, अनुराग ठाकुर के चुनावी मंच साझा करते हुए पार्टी कार्य और संगठन को मजबूती करने में जुटे हुए हैं।8 दिसंबर को जो गुजरात में परिणाम आएंगे व ऐतिहासिक होंगे और गुजरात में 151 सीटों से अधिक सीटें भाजपा इस बार जीतेगी।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply