सिरोही , राजस्थान ।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री चौधरी मिले वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट हंसराज पुरोहित से ,आवास पर पूछी कुशल क्षेम।

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सिरोही जिले में प्रवास के दौरान पत्रकार वार्ता से पूर्व वरिष्ठ भाजपा व जनसंघ नेता एडवोकेट हंसराज पुरोहित के आवास पर जाकर उनसे शिस्टाचार भेंट की व उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस अवसर पर पूर्व गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल के पहुचने पर भाजपा युवा नेता व जन आक्रोश यात्रा के सह संयोजक अशोक पुरोहित,श्रवण राजपुरोहित,पूर्व सभापति ताराराम माली,चिराग रावल, बाबूसिंह माकरोडा,एडवोकेट भुरमल राजपुरोहित,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी हरीश दवे ने केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply