वराडा /सिरोही , राजस्थान।
वराडा के राउमावि में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ ।
ग्राम पंचायत सरपंच तगाराम हीरागर की अध्यक्षता एवं पीईईओ भँवरलाल पुरोहित की उपस्थिति में किया गया शुभारंभ ।
प्रभारी संजय शर्मा के बताया कि इस दौरान कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को निर्धारित मात्रा अनुसार दूध वितरित किया गया ।
इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बारे में बताया गया ।
इस दौरान वार्ड पंच अर्जुन भाई पुरोहित, भुबाजी हरिजन, दिवमानी देवी,शिल्पा देवी ,प्राध्यापक मोहनलाल सुथार,गोवाराम मेघवाल,बीएल मूँगिया,महेंद्र सिंह,सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही।
रिपोर्ट चौथमल सुर्याल ।

