माउंट आबू/सिरोही ।

रिपोर्ट किशन लाल ,

माउंट आबू के एक निजी होटल में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री पुखराज पाराशर नगर पालिका द्वारा आयोजित प्रमुख जनों की सभा में शिरकत के लिए पहुंचे ।

जहा कांग्रेश कार्यकर्ताओं नगर पालिका मंडल के जनप्रतिनिधि एवं माउंट आबू के प्रमुख जनों एवं सभी समाज के लोगों के साथ रूबरू हुए ।

40 वर्षों से माउंट आबू के लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं इन सभी बातों को मंत्री के समक्ष रखी इस कार्यक्रम में पुखराज पाराशर राज्यमंत्री अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति, रतन देवासी पूर्व उप मुख्य सचेतक राज विधानसभासुधीर जैन अध्यक्ष मॉनिटरिंग कमेटी आबू पर्वत, माउंट आबू नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा , लीला राम गरासिया प्रधान आबूरोड, परमानंद लालवानी मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य ललित सांखला मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य, शब्बीर कुरैशी मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य एवं माउंट आबू के वरिष्ठ नागरिक कुंवर साहब एवं नगर पालिका मंडल के सभी जनप्रतिनिधि एवं माउंट आबू के सभी समाज के अध्यक्ष एवं आमजन लोग उपस्थित रहे माउंट आबू के लोगों द्वारा मंच से संबोधित करते हुए माउंट आबू की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंत्री जी को अवगत कराया गया ।

वही रतन देवासी द्वारा सालगांव डैम परियोजना एवं माउंट आबू पोलो ग्राउंड को स्टेडियम का रूप देने हेतु एवं पार्किंग व्यवस्था एवं माउंट आबू की मूल समस्या जैसे कि रिपेयरिंग एवं रिनोवेशन की परमिशन एवं कई सालों से भूमि के पट्टे को लेकर माउंट आबू के लोग परेशान थे इन सभी बातों के समक्ष रखा।

वही माउंट आबू हिलॉक होटल की ओनर गीता अग्रवाल ने भी माउंट आबू की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी वही भील समाज के अध्यक्ष राजकुमार परमार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भील समाज माउंट आबू का बहुत ही पुराना समाज है भील समाज को उनकी मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाए क्योंकि भील समाज में आज भी कई परिवार गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर कर रहे हैं एवं अपनी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है इस समाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है ।

वही सेंट मेरिज हाई स्कूल के पास बनी बस्ती सीता वन के लोग आज भी बिजली पानी से वंचित हैं कई वर्षों से अपने मूल अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है इन लोगों पर यह बातें रखते हुए इस समाज पर जल्द से जल्द ध्यान देने की जरूरत है अन्य प्रवक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply