सिरोही, राजस्थान ।

रिपोर्ट हरिश दवे,

हम बाबा साहब के ऋणी, खूबसूरत संविधान देश को दिया- संयम लोढा।

मानव सेवा समिति द्वारा तृतीय प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित ।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हम बाबा साहब भीमराब अम्बेडकर के ऋणी है कि उन्होंने एक खूबसुरत संविधान देश को दिया जिसके कारण भारत में लगातार प्रजातांत्रिक व्यवस्था जारी है। हर तबका आगे बढा और उम्मीदो का सफर जारी है। विधि मंत्री के रूप में स्तरीयों के पक्ष में उनके द्वारा बनाये गये कानून ने भारतीय समाज में परिवर्तन की बुनियाद रखी।

लोढा ओम गुरुजी हटीला हनुमान आश्रम बरलूट में मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित तृतीय प्रतिभावान सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमे जय भीम का नारा लगाना ही चाहिए साथ ही उनके विचारोंको जीना भी चाहिए। हमे आत्म लोचन करना चाहिए कि हम अपने परिवार और आसपासमें अम्बेडकर के विचारों के अनुरूप कितने बदले है। विधायक संयम लोढा ने कहां कि इसी सदी में जो वक्त आएगा जब पूरी दुनिया महात्मा बुद्व व बाबा साहब अम्बेडकर के विचारों का आत्मसात करेगी। उन्होंने कहां कि उनकी सोच सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण को समर्पित थी। यही वजह है कि बुद्व दुनिया के अधिकांश देशो में स्वीकार किये गये। लोढा ने कहां कि हमे आत्म लोचन करना चाहिए कि हम अपने परिवार और आसपास में अम्बेडकर के विचारों के अनुरूप कितने बदले है। उन्होने कहां कि मेघवाल समाज बहुत ही पुरुषार्थीऔर मेहनती समाज है। परंतु कुछ कारणों व कमियों के चलते आज आर्थिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। अपने गौरवमय परंपराओं का पुनर्जागरण कर फिर से समृद्धशाली और आगे लाया जा सकता है।सांचोर से सन्त गणेश राम, ज्ञानज्योति उदयपुर निदेशक राहुल मेघ, पूर्व डीआईजी जेल ओटाराम रोहिन, गुजरात मेघवाल समाज अध्यक्ष महेन्द्र चुंडावत, सिरोही प्रधान हंसमुख कुमार, मेघवाल समाज 22 परगना अध्यक्ष वीराराम मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष भीमाराम मेघवाल, सिरोही डीटीओ नानजी भाई गुलसर, सीएमएचओ सिरोही राजेश कुमार ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर भीमाराम मनोरा, शांतिलाल खुशाल जावाल, देवाराम जामोतरा के साथ मेघवाल समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply