शिवगंज , राजस्थान।

अगले माह शिवगंज तहसील के 68 गांवो को जवाई बांध से पानी पिलाने की योजना का करेंगे शिलान्यास – संयम लोढा

विधायक लोढा ने किया ग्राम पंचायत अरठवाडा में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास ।

विधायक संयम लोढा ने ग्राम पंचायत अरठवाडा के विभिन्न विकास कार्यो एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि अगले माह हम शिवगंजतहसील के 68 गांवो को जवाई बांध से पानी पिलाने की योजना का शिलान्यास करेगे। 150 करोड रूपये की राशि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जवाई बांध का पानी शिवगंज तहसील के गांवो को देने के लिए स्वीकृत कराई है। सिरोहीतहसील का डीपीआर बना रहा हूं, पूरे विधानसभा क्षेत्र के 178 गांवो को जवाई बांध का पानी हम पिलायेंगे। 2008 में जवाईबांध के पानी की योजना का शिलान्यास करवाया था और आज भी शिवगंज में जवाई बांध का पानी आता है। इसके बाद 10 साल तक इस कार्य को आगे नही बढाया गया। आपके आशीर्वाद से मुझे वापस विधानसभा पहुंचने का वापस मौका मिला तो मैने योजना स्वीकृत कराई, टेंडर हुआ, वर्क आर्डर हुआ और अगले माह सभी लोगो की मौजूदगी में उस कार्य की शुरूआत करेंगे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि किसानो को दिन में पूरी बिजली दे इसके लिए हमने दांतराई में 220 केवी का जीएसएस, जावाल में 132 केवी जीएसएस, अरठवाडा और उड में 33 केवी जीएसएस बना रहे है। अगले साल में दो जीएसएस और स्वीकृत करेगे। घर की बिजली 50 यूनिट मुफ्त, काश्तकारों को एक हजार बिल में अनुदान देते है। चिरंजीवी कार्ड बनाना हुआ मोबाईल फ्री देंगे। लोढा ने विकास अधिकारी को कहां कि नरेगा मजदूरों की 200 रूपये से कम नही आनी चाहिए। विकास के कार्य में कोई कमी नही रखी है। पोसालिया से गौतम ऋषि 10करोड रूपये स्वीकृत कर नयी सडक बनाई, शिवगंज से काम्बेश्वर महादेव सडक कोडबल किया। गणकेश्वर महादेव की सडक, कैलाशगनर में बिलेश्वर महादेव, नवारा से जागेश्वर महादेव, मंडवाडा से करणेश्वर महादेव की सडक को बना दिया है। सारणेश्वर महादेव से आम्बेश्वर महादेव अंदर का रास्ता बना रहे है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि भ्रूण हत्या की जांच अपराध है। हमारा समाज आज भी पिछडापन का शिकार रहा है और आज पूरा भारत महिलाओं को पूरा मौका देने के लिए दृढ संकल्पित है। महिलाओं का सम्मान हर जगह हो रहा है।पंचायतीराज व स्थानीय निकाय संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण राजीव गांधी की देन है। सरकारी नौकरी में लडकियों के लिए 30 सीट आरक्षित है। हमने 330करोड का मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, शिवगंज में लडकियों का कॉलेज, सिरोही में स्नाकोत्तर, कालंद्री में कॉलेज, 12वीं के 40 स्कूल, 8वीं केसभी स्कूल को 12वी में क्रमोन्नत, 15 अंग्रेजी माध्यम के महात्मा गांधी स्कूल खोले। हम चाहते है इस क्षेत्र का हर बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण करे, उन्हें उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र नही जाना पडे। लोढा ने कहां कि मै यहां बैठे बुजुर्गो से आग्रह करना चाहूंगा कि हम कम खर्च कर बच्चो की पढाई पर खर्च करे। मै उम्मीद करता हूं कि मेरी बात को गम्भीरता से लेकर अपने बच्चो का भविष्य बनाये। कार्यक्रम से पहले विधायक संयम लोढा जय श्रीराम ग्रुप द्वारा तलवार, साफा व माला से स्वागत किया गया। किसान संघ अरठवाडा, सैन समाज जूनी परगना द्वारा विधायक लोढा का स्वागत किया।इस अवसर पर उप जिला प्रमुख मनीषा मीणा, पंचायत समिति सदस्य दुर्गादेवी, पीसीसी सदस्य हरीश राठौड, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, सरपंच मुकेश कुमार ने अपने विचार प्रकट किये। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई, प्रताप सिंह, पूर्व सरपंच चेनाराम,उप सरपंच भरत जैन, प्रवीण रावल, रविन्द्र रावल, चेनाराम मेघवाल, पुखराज कुमार, महेश दवे, झुजाराम, पूरण सिंह देवडा, रणजीत सिंह देवडा, लसाराम माली, जुहाराम माली, पोमाराम भील, नीबाराम देवासी, लसाराम देवासी, हीराराम कुम्हार, भंवरलाल छीपा, शंकरलाल मेघवाल, शंकरलाल हीरागर,वीरमाराम, रामलाल देवासी सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।*विधायक लोढा ने इन कार्यो का किया शिलान्यास व लोकार्पण-* विधायक संयम लोढा ने खेल मैदान में पवैलियन निर्माण कार्य का लोकार्पण, राजकीय बालिकाउच्च प्राथमिक विद्यालय अरठवाडा में प्रार्थनास्थल निर्माण कार्य का लोकार्पण, अनाज भंडारण हेतु गोदाम निर्माण का लोकार्पण, खेल मैदान में ट्रेक, बैंड मिंटन कोर्ट व अन्य विकास कार्यो का शिलान्यास, आंगनबाडी भवन निर्माण का शिलान्यास, मुख्य सडक से सरगरा वास की ओर इंटर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास, लक्ष्मण पोमाजी ब्राहमण से जैन भोजनलाल की ओर इंटरलॉक निर्माण कार्य, कचरा संग्रहण केन्द्र निर्माण कार्य अरठवाडा का शिलान्यास किया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply