सिरोही , राजस्थान।

गहलोत सरकार की तिजोरी गौशालाओ के लिए हमेशा खुली हुई है- संयम लोढा

रामपुरा में आयोजित भूतेश्वर गौ महोत्सव कार्यक्रम में लोढा ने की शिरकत ।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की तिजोरी गौशालाओ के लिए हमेशा खुली हुई है। रजिस्ट्रेशन होते ही जो भी गौशाला को अनुदान मिलना चाहिए वो

मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने काश्तकारों को पशुओं की मृत्यु पर मुआवजा देना शुरू कर दिया है। लोढा रामपुरा सिरोही में एक दिन गौ माता के नाम श्री भूतेश्वर गौ महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विधायक संयम लोढा ने संत जीवनगिरी महाराज, संत रामानंद महाराज के साथ गाय माताजी की पूजा की।

विधायक संयम लोढा ने कहा कि राजस्थान में पशु एंबुलेंस सेवा गहलोत सरकार ने शुरू की। विधायक कोटे से मैंने एक पशु एंबुलेंस दी है। लोढा नें कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने गौ सेवा में दी जा रही सहायता राशि में वृद्वि की है। बडे गौवंश के लिए 32 रूपये के स्थान पर 40 रूपये तथा छोटे गौवंश के लिए 16 रूपये के स्थान पर 20 रूपये प्रतिदिन प्रति गौवंश कर दिया है। गौ शालाओं के विकास के लिए भी सरकार प्रयासरत है। इस अवसर पर जीवनगिरी महाराज एवं सन्त रामानंद महाराज ने भी अपने संबोधन में कहां कि गौ सेवा सबसे अधिक पुण्य का कार्य है। गौ माता समाज की महत्ती आवश्यकता है। गौ माता में आयी लम्पी बिमारी सभी के प्रयास सेदूर हो सकी, हमे इसी तरह से प्रयास कर एकजुट होकर गौ माता की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर रामपुरा सरपंच देवाराम सुथार, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह सोलंकी, प्रवीण सिंह देवल, सतीश रावल, मूलाराम माली ने भी अपने विचार प्रकट किये।इस अवसर पर समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, छगन सुथार, सुन्दर माली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply