सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे)

सिरोही कोतवाली पुलिस द्वारा दलित युवक के साथ मारपीट कर वीडियो वायरल करने के आरोपियो को किया गिरफतार ।

जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र में दलित युवक के साथ मारपीट कर वीडियो बनाने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए पर देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही के निर्देश में पारस चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन व दिनेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस एसी / एसटी सैल व राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही मय टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना के बाद फरार हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

प्रार्थी भरत कुमार पुत्र जीवाजी जाति बलाई ( जुलावा ) आयु 38 वर्ष निवासी माण्डवा पुलिस थाना सिरोही सदर जिला सिरोही ने उपस्थित थाना हो कर लिखित ​​रिपोर्ट दी कि 19नवंबर को रात करीब 10:00 बजे रजवाडी ढाबे पर लाइट फिटींग के कार्य के बाद रुपया लेने गया तो प्रवीण सिंह चौहान व सुरेन्द्रसिह सोढा व मुलाराम भाट ने मेरे साथ मारपीट की एवं जातिसूचक शब्दो से अपमान कर जुतो की माला पहिना दी एवं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया।जिसपर प्रकरण दर्ज कर दिनेश कुमार उप अधीक्षक पुलिस एससी / एसटी सैल सिरोही द्वारा प्रकरण में अनुसंधान करते हुए मुल्जीम 1. प्रवीण सिह चौहान पुत्र राजेन्द्रसिह चौहान जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी मकान नम्बर 23 नेहरू नगर सिरोही पुलिस थाना सिरोही जिला सिरोही 2. मूलाराम पुत्र कस्तुरजी जाति भाट उम्र 50 साल पेशा मजदूर माण्डवा थाना सिरोही सदर जिला सिरोही को गिरफ्तार किया जिसमें सिरोही कोतवाली पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित व जीवराज कानि 838 पुलिस थाना कोतवाली सिरोही की अहम भूमिका मिली।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply