पिण्डवाड़ा /सिरोही ।

सिरोही जिले में पहुंची अहिंसा यात्रा,यात्रा संयोजक ने कि विधायक महोदय से मुलाक़ात ।

सुरीप्रेम जीवदया गौशाला का किया निरक्षण।

गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान के तहत 18 अगस्त 2022 से हिन्दू युवारत्न उपाधि से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार गौ रक्षक विनायक अशोक लुनिया देश भर के 4980 विधायक (दोनों सदनों के) एवं 788 सांसद (दोनों सदनों के) से मुलाक़ात कर उनसे गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए लिखित समर्थन प्राप्त कर रहे है।

इसी कड़ी में श्री लुनिया बुधवार को सिरोही जिले में प्रवेश कर स्थानीय आबु पिण्डवाड़ा विधायक श्री समाराम गरासिया से मुलाकात की और अहिंसा यात्रा की जानकारी दि, जिसमे संयोजक श्री लुनिया के साथ पिण्डवाड़ा से अहिंसा परमोधर्म मानव सेवा संस्थान के सदस्य भूपेंद्र परमार भी मौजूद थे। वहीं श्री लुनिया जिले की सूरी प्रेम जीवदया केंद्र पांजरापोल परलाई में गौ वंश के दर्शन किए व गौशाला का निरक्षण कर सिरोही विधायक संयम लोढ़ा जी से मुलाक़ात कर यात्रा के बारे में जानकारी दी और श्री लोढ़ा से यात्रा के लिए समर्थन प्राप्त किया।

श्री लुनिया ने बताया कि गौ वंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करो अभियान उनके पिता श्री स्वर्गीय अशोक जी लुनिया साहब की अंतिम इच्छा थी और वो यह लड़ाई लड़ते लड़ते 16 मार्च 2017 को दुनिया से अलविदा कर गए वहीं 4 अगस्त 2022 को श्री लुनिया की माताजी का भी स्वर्गवास हो गया उसके बाद श्री लुनिया 18 अगस्त 2022 से लगातार देश भर के विधायक सांसदों से समर्थन जुटाने में लगे हुए है और अब तक 500 से अधिक जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त कर चुके है।

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply