सिरोही , राजस्थान

शहर की कच्ची बस्ती में उपलब्ध कराई चिकित्सा सुविधा ।

शिविर आयोजित कर मरीजों को दी चिकित्सा सुविधा- डॉ. राजेश कुमार

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिरोही द्वारा में आउटरीच चिकित्सा शिविर का आयोजन बाबा रामदेव मंदिर, दक्षिणी मेघवालवास, सिरोही में किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आयोजित चिकित्सा शिविर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित का स्वास्थ्य की जाँच कर उपचार दिया गया। कैम्प में मरीजों की ब्लड-शूगर और मरीजों के हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। शिविर में गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण, कोविड टीकाकरण के साथ सैंपल भी लिये गये। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। शिविर में डॉ. कुलदीप नोगिया ने मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच की। जन स्वास्थ्य प्रबन्धक दिलावर खाँ ने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों और उनके परिजनों को कोरोना वायरस, डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी देकर जागरूक किया गया। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, एएनएम निक्कत परवीन, नीलम, संजू मीना, पिंकी बड़गुर्जर आशा सहयोगिनी अकीला बानु ने सेवाएं दीं।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply