आबूरोड / सिरोही ,राजस्थान ।

आबूरोड के सातपुर पंचायत क्षेत्र में श्री हनुमानजी

मंदिर को तोड़ने से बचाने को लेकर सनातन धर्म प्रेमी हुए एकजुट ।

सनातन धर्म प्रेमियों की हनुमान जी मंदिर से कई वर्षों से जुड़ी हुई है आस्था ।

प्रशासन द्वारा सरकारी भूमि पर मंदिर को बताया जा रहा है अनाधिकृत ।

सातपुर पंचायत में प्रशासनिक अधिकारियों और सनातन धर्म प्रेमियों के बीच हुई मीटिंग ।

मीटिंग में सनातन धर्म संस्कृति ज्ञान गंगा गुरुकुल संस्था के अध्यक्ष श्री रामानंद दास जी महाराज भी रहे मौजूद।

हनुमान भक्त सेवा समिति आबूरोड ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री हनुमानजी मंदिर से लोगो की सनातन धर्म प्रेमियों की कई वर्षों से आस्था जुड़ी हुई है । प्रशासन द्वारा व्यक्ति विशेष द्वारा मंदिर निर्माण बनाने और अतिक्रमण बताकर मंदिर को हटाने, तोड़ने के नोटिस जारी कर चस्पा किए जा रहे है । जिसको लेकर आमजन और ग्रामीणों में रोष है ।जबकि यह मंदिर आमजन का है और प्राचीन व सार्वजनिक है ।

तहसील कार्यालय से इन्हें जारी किया गया नोटिस ,

18 नवंबर 2022 जारी नोटिस के अनुसार आकाश माली ऊर्फ कमलेश माली ,नया खेड़ा , सातपुर आबूरोड को तहसीलदार द्वारा नोटिस जारी कर बताया गया है की ग्राम सातपुर के खसरा 591 किस्म गैर मुमकिन नाड़ी में आप द्वारा सरकारी भूमि में अनाधिकृत रूप से हनुमानजी मंदिर का निर्माण किया गया है । जिस पर न्यायलय द्वारा राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा संख्या 04/2021 निर्णय द्वारा उक्त मंदिर को भौतिक रूप से बेदखली करने के आदेश जारी किए गए है ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply