खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम करे विश्व मे रोशन:-प्रधान हसमुख कुमार।

सिरोही /राजस्थान ।

66 वी जिला स्तरीय थ्रो व टेनिस प्रतियोगिता का समापन ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हालीवाडा में आयोजित 66 वी जिला स्तरीय थ्रो बॉल व टेनिस बॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन समारोह में पंचायत समिति सिरोही के प्रधान हंसमुख कुमार मेघवाल, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विक्रम पुरोहित,एसएमसी सदस्य गोविंद पुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि छोगाराम पुरोहित, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीदाराम माली, वार्ड पंच चीनारामजी पुरोहित, समाजसेवी अतीक भाई रावल, गिरधारी लाल पुरोहित, मुकेश मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण व विद्यालय परिवार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर भामाशाह श्रीमती गीता देवी सोनी द्वारा विजेता टीमों को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया ।

वही गांव के अन्य भामाशाह को साफा व माला से स्वागत किया गया।प्रधान हंसमुख मेघवाल द्वारा विजेता टीम को पुरस्कृत कर बालक बालिकाओं की विजेता टीमों के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये राज्य स्तर पर सिरोही जिले का नाम रोशन करने के लिए युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया। वहीं 17 वर्षीय बालिका वर्ग में प्रथम टीम आने वाली भुला टीम को धन्यवाद दिया कि आदिवासी बेल्ट से आने के बावजूद भी खेलों के प्रति लगन, समर्पण व खेल भावना को प्रधान हँसमुख मेघवाल द्वारा एवं मौजूद समस्त अतिथियों द्वारा टीम को धन्यवाद अर्पित किया गया।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply