सिरोही , राजस्थान।

डोडुआ जीएसएस के किसानों को महापड़ाव में मिली सफलता ।

डिस्कॉम ने मानी मांगे, डोडुआ जीएसएस से थ्री फेज की बिजली आपूर्ति मिलेगी दिन के समय में ।

  • डोडुआ जीएसएस के महापड़ाव में सैकड़ों किसानों की जुटी भीड़ ।
  • कानून के दायरे में रहकर धरना प्रदर्शन रहा शांतिपूर्ण ।
  • सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा बिजली आपूर्ति का समय।
  • डोडुआ जीएसएस से थ्री फेज बिजली आपूर्ति रात्रि कालीन में देने के विरोध में दिन के समय में कराने की मांग को लेकर भवानी सिंह देवड़ा डोडुआ अध्यक्ष, शिवगंज कॉपरेटिव मार्केटिंग के नेतृत्व में डोडुआ,मामावली,सिलोईया,वराल के गांवों से सैकड़ों किसानों ने महापड़ाव में भाग लेकर अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
  • महापड़ाव में किसानों की भीड़ का सिलसिला बढ़ता जा रहा था एवं भवानी सिंह देवड़ा डोडुआ ने समस्त किसानों को बड़ी शालीनता से समझाइश की और कहा कि हमें हमारी जायज मांग को मनवाकर रहेंगे बशर्तें हम सभी को लोकतांत्रिक समय में कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मांग रखनी होगी । ऐसे में डिस्कॉम को सूचना मिलते ही सिरोही से सहायक अभियंता आई.डी. चारण एवं कनिष्ठ अभियंता हेमंत प्रजापत धरना स्थल पर पहुंचे एवं सिंह डोडुआ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आग्रह करके बताया कि किसानों को रात के समय फसल सिंचाई में जंगली जानवरों एवं जीव जंतुओं से भारी जोखिम रहती हैं एवं आए दिन कई किसान जान गंवा चुके हैं। ऐसे में किसानों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता हैं। इस लिए हमारे किसानों को दिन के समय में ही बिजली आपूर्ति दी जाए अन्यथा हमें बिजली की कोई जरूरत नहीं हैं। तब जाता आखिरकार किसानों के महापड़ाव में किसान एकता के आगे विद्युत विभाग ने मानी मांग और दिन के समय बिजली आपूर्ति देने पर बनी सहमति। फिर सिरोही डिस्कॉम के सहायक अभियंता आई. डी. चारण ने माईक पर घोषणा कर कहा कि अब आपको कल से यानी मंगलवार से दिन के समय में ही दोनोें शिफ्ट फसल सिंचाई हेतु थ्री फेज बिजली आपूर्ति दी जाएगी । जिसका समय सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर के 12 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान डोडुआ जीएसएस के समस्त किसानों ने भवानी सिंह देवड़ा डोडुआ एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
  • ज्ञातव्य रहे कि जब से रात्रि कालीन में थ्री फेज की बिजली आपूर्ति देने लगे थे तब से किसानों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था जिसको लेकर यहां के समस्त किसानों ने इससे पूर्व भी दिनांक 09 नवम्बर 2022 को डोडुआ जीएसएस पर 1दिवसीय धरना प्रदर्शन करके सिरोही डिस्कॉम के अधिशासी अभियंता तरूण खत्री के मार्फत राजस्थान के मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन के माध्यम से समस्या निस्तारण के बारे में अवगत कराया जा चुका था । जिसमें समस्या समाधान के लिए 2 दिवस का समय दिया था । लेकिन समाधान नहीं निकले तब सोमवार को एक बार पुनः चेतावनी के साथ महापड़ाव करने को मजबूर होकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।इस महापड़ाव में पुलिस मुस्तैद के साथ सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया।
  • रिपोर्ट हरिश दवे
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply