सिवेरा /पिंडवाड़ा , राजस्थान ।

66 वी जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता 19 वर्ष17 वर्ष में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा ।

रा उ मा स्कूल सिवेरा में 17 वर्ष व 19 वर्ष कराटे प्रतियोगिता में आज हुए मुकाबलों में सभी मैच आबूरोड की प्राइवेट स्कूलों ने रोमांचक मुकाबलों में जीते ।

मैच ग्रामीण क्षेत्र में होने से देखने वालों की भीड़ जमा हुई थी ।सभी मैच मेट पर खेले गए ,उधर शूटिंग बॉल की प्रतियोगिता में सिवेरा को शिवगंज ने रोमाचंक मैच में15/0 से परास्त किया।

छात्रा वर्ग में सिवेरा ने राजपुरा को हराया ।

19 वर्ष का फाइनल सरूपगंज व शिवगंज के बीच खेला जाएगा आयोजक प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए है आज के मैच के निर्णायक प्रकाश माली व मुकेश सिंह रहे ।

गांव द्वारा छात्रों के भोजन की व्यवस्था भामाशाओ द्वारा की गई है

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply