पिंडवाड़ा , राजस्थान।

66 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में झाड़ोली मॉडल स्कूल का दबदबा बरकरार।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ने इस सत्र में अब तक हुए स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधियों में अपना दबदबा बनाए रखा है।वॉलीबाल में विद्यालय के 2 छात्र पार्थ रावल और दुष्यंत रावल का स्टेट के लिए चयन हुआ है। इसी तरह तैराकी 50 मीटर में विद्यालय के छात्र रवि कुमार तृतीय और 100 मीटर में यश कुमार प्रथम और धवल भाटिया द्वितीय रहे। विद्यालय की बालिकाओं की टेनिस क्रिकेट टीम ने जिला स्तर पर टूर्नामेंट जीत कर इतिहास रच दिया। इसी तरह शतरंज में जिला स्तर पर विजयी रहते हुए अंडर 19 में विद्यालय के 2 छात्र हरी सिंह और सोनू रावल तथा अंडर 17 में भी 2 छात्र कुणाल कुमार तथा वर्षिक राजपुरोहित का स्टेट के लिए चयन हुआ है। वही दूसरी और विद्यालय की छात्रा रिया गहलोत ने अजमेर में 134 मॉडल स्कूलों के बीच आयोजित हुई इंग्लिश डिबेट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण जिले को गौरवान्वित किया है।

संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास ने बताया कि इन सभी प्रतिभाओं का विद्यालय स्तर पर सम्मान किया जाएगा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply