लोढा ने विधायक कोष से विकलांग को स्कूटी दी ।

सिरोही /राजस्थान ।

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने सिरोही सर्किट हाउस में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कोष से बरलूट निवासी विकलांग विनाराम पुत्रलकमाराम मेघवाल को स्कूटी दी। स्कूटी पाकर विकलांग वीनाराम के चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नही रहा। विधायक संयम लोढा ने विकलांग वीनाराम को माला पहनाकर स्कूटी की चाबी सौपी।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक बाबूलाल गरासिया, वरिष्ठ सहायक हेमंत ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पुरोहित, महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, समाजसेवी प्रकाश प्रजापति, मुख्तियार खान मौजूद रहे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply