माली समाज दहिसर का दीपावली स्नेह सम्मेलन का सफल आयोजन सम्पन्न ।

मुम्बई (दहिसर) –श्री लिखमीदासजी माली नवयुवक मंडल ,दहिसर ,मुम्बई(राजस्थान) का छठा दीपावली स्नेह सम्मेलन का सफल आयोजन दिनाँक 6/11/22 रविवार को सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम सुबह संत शिरोमणि श्री लिखमीदासजी महाराज की आरती एवम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ जो रात 9 बजे तक चला जिसमे प्रसिद्ध भजन कलाकार एडवोकेट श्री प्रकाशजी माली गोयली एंड पार्टी द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति की गई ,शानदार राधा-कृष्ण एवम शिव पार्वती की भक्तिमय नृत्य झाँकी का प्रदर्शन किया गया साथ ही श्री प्रकाशजी माली पोसालिया द्वारा भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति व एंकर रणजीत माली ,घाणेराव एवम कवि दिनेश्वरजी माली रोहिड़ा द्वारा शानदार मंच संचालन तथा समाज के महिला मंडल द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया एवम सभी महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य का आयोजन भी हुआ ।कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री रणछोडजी माली पावा एवम सभी कार्यकारिणी कमेटी तथा सदस्यों द्वारा सुंदर व्यवस्था देखने मिली साथ ही समाज के बालक -बालिकाओं द्वारा बैठक व्यवस्था आदि में अपना अमूल्य योगदान दिया ।इस समारोह के विशिष्ट अतिथि श्रीमान गोपाल शेट्टी साहब सांसद उत्तर मुंबई पधारे एवम अपने उदबोधन में माली राजस्थानी समूह की उनके मेहनतकश जीवन के लिए भूरी भूरी प्रशंशा की तथा कोई भी मुसीबत समय मे हमेशा उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया , साथ में नगरसेवक और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रकाश भाऊ दरेकर , श्रीमान संजय जी मिश्रा भाजपा भक्ति सेल अध्यक्ष , श्रीमान पूनम सागर जी उत्तर मुम्बई भाजपा राजस्थान से प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,श्रीमान सूरज प्रताप सिंह जी देवड़ा ठिकाना पाता वाड़ा समाजसेवी दहिसर आदि मुख्य एवम विशिष्ठ मेहमान पधारे । समारोह में पूरे मुम्बई से हजारों की संख्या में माली समाज के लोग पधारे जिसमे विशेष नवी मुम्बई माली समाज से अध्यक्ष श्री गजेंद्र जी एवम कमेटी ,परेल माली समाज से प्रकाशजी लाटाडा ,जोगेश्वरी माली समाज अध्यक्ष श्री डूंगाराम जी एवम कमेटी ,भायंदर माली समाज से श्री चम्पतजी माली एवम कार्यकारिणी तथा विरार से श्री पदमारामजी माली एवम कमेटी सदस्य एवम युवासंघ मुम्बई से श्री हीरालालजी और कार्यकारणी सदस्य तथा MPL ,MCL ,MLP माली समाज मुम्बई खेल संस्थान एवम समाज के अन्य समाजप्रेमी लोगो ने अपनी उपस्थिति लगाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई एवम कमेटी द्वारा भी सभी का स्वागत किया गया । कार्यक्रम में विशेष राजस्थान से भी समाज के लोगो ने अपनी उस्थिति दर्ज करवाई ।कार्यक्रम में छठे कार्यक्रम के लाभार्थी परिवारो का स्मृति चिन्ह एवम गुलदस्ते द्वारा सम्मान किया गया तथा आगामी सातवें कार्यक्रम हेतु भी समाज के भामाशाओ द्वारा अपनी सेवा में नाम लिखवाए गए ।यह पूरा कार्यक्रम श्री विठ्ठल रकुमाई मंदिर हाल दहिसर के सुंदर परिसर में सम्पन्न हुआ ।।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply