प्रकाश पर्व मनाया तथा आका बोर पर्व मनाया ।

सिरोही /राजस्थान ,(हरीश दवे)

वरिष्ठ एवं युवा नागरिक विकास समिति सिरोही ने गुरु नानक जयंती पर प्रकाश पर्व मनाया ।

स्थानीय गांधी पार्क में सिंधी समाज की दर्जनों महिलाओं ने जयंती पर शिरकत करके कार्यक्रम को भव्य बनाया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक गोपाल सिंह राव ने गुरु नानक के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला । गुरु नानक का जीवन अंधविश्वास पर चोट पहुंचाने वाला तथा सच्चे संत का रहा ।कार्यक्रम को सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा ,मोहनलाल माली, मो हनीफ,श्रीमती शशि मरडिया ने संबोधित किया । कार्यक्रम में सिंधी समाज के अध्यक्ष गुरुमुख टेकवानी, टीकम दास लखवानी, बालकृष्ण दवे, बैंक मैनेजर से सेवानिवृत्त ईश्वर सिंह चौहान, चंदनसिंह ,दिलीप जागरी, डॉ गौरव गहोई ,श्रीमती शशिकला मरडिया, गीतादेवी खंडेलवाल, हनीफ मोहम्मद, रामलाल खंडेलवाल, वक्ताराम लोहार, विजय कुमार शर्मा, शांतिलाल सुथार, सिंधी समाज की मातृशक्ति माया टेकवानी,हरदेवी टेकवानी, निशा टेकवानी ,कशिश ,मुस्कान, कृष्णा, तान्या, सिमरन, पलक, रानू, रानी ,भानु ,निकिता ,सोनिया, किरण, गीता ,निशा सहीत दर्जनों बहिने उपस्थित रही ।कार्यक्रम के पश्चात आका बोर कार्यक्रम का आयोजन हुआ ।सिरोही की प्राचीन प्रथा आका बोर्ड पर राम मोहनलाल माली, बालकृष्ण दवे ,प्रदीप दवे ,भीकसिंह भाटी ने प्रकाश डाला ।व मोहनलाल माली ने सिरोही देंवनगरी की ऐतिहासिक धार्मिक परम्पराओ पर रोशनी डाली।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply