विधायक संयम लोढा ने किया 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ ।

सिरोही /राजस्थान ।

महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय पोसालिया 66वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता माध्यमिक एवम् उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्रा 17/19 वर्ष सत्र 2022-23 आयोजित हुई। हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम में मांगीलाल गर्ग ADPC सिरोही कि अध्यक्षता एवं अशोक कुमार ACBEO शिवगंज विशिष्ट अतिथि रहे।इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने उपस्थित ग्रामवासियो भामाशाहो प्रतियोगियो एवम् दल प्रभारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन, गुन्वतापूर्ण शिक्षण अनुशासित जीवन के साथ खेलो का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है उत्तम स्वास्थ्य बौद्धिक् विकास एवम् शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय व्यवस्थाओं एवम् ग्रामीण प्रतिभाओ कि भूरि भूरि प्रशंसा की। अध्यक्ष गर्ग द्वारा प्रतियोगियों को सम्बोधित करते हुए जीवन में अनुशासन एवम् खेल भावना को बढ़ाने पर जोर दिया साथ ही उपस्थित समस्त खिलाडियो को जिला राज्य एवम् राष्ट्रिय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करतें हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कियाइस अवसर पर प्रधानाचार्य गंगाधर पाठक ने मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवम् विशिष्ट अतिथिओ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय विकास शिक्षण व्यवस्था एवम् खेल प्रतियोगियों को खेल भावना से खेलने एवम् निष्ठापूर्वक पालना करने पर जोर दिया प्रतियोगिता में कुल 17 वर्ष छात्रा वर्ग में 62 खिलाड़ी व 19 वर्ष छात्रा वर्ग में 87 खिलाड़ी कुल 149 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।

इस अवसर पर भामाशाह जनप्रतिनिधि विद्यालय स्टाफ बाबू सिंह राव, लाल सिंह, मदन लाल, रविदत्त चारण, रामदेव, जेठा राम, राजेश सागर, छगन लाल, उम्मेद सिंह, जगदीश कुमार, कविता, अंजना वर्मा, मंजू गोस्वामी, महेंद्र कुमार श्री हकमा राम मीणा निर्णायक वेर सिंह देवडा, विक्रम सिंह, हिरा लाल, जब्बर सिंह चौहान, भरत सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन बाबू सिंह जी किया गया।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply