माउन्ट आबू/राजस्थान ,
रिपोर्ट किशन दहिया,
अग्रवाल युवा संघ का शपथ ग्रहण 12 को निकलेगी रथ यात्रा ।
अग्रवाल समाज सेवा संस्थान की एक बैठक अग्रवाल पंचायत भवन में अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बंसल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
सचिव नवनीत बंसल ने बताया की बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में संचालित कुलदेवी आद्य शक्ति महालक्ष्मी जन आशीर्वाद रथ यात्रा जो माउंट आबू में 12 नवंबर को प्रवेश करेगी , उसके भव्य स्वागत कर अग्रसेन जल मंदिर पर पूजा अर्चना कर शहर के मुख्य मार्गो से शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में नवगठित युवा संघ कार्रकारणी को युवाअध्यक्ष मनोज अग्रवाल की अगुवाई में समाज अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बंसल ने शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बंसल ने नई कार्यकारणी से युवा जोश और उत्साह के साथ समाज के कार्यों में सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी निभाने की आशा जताई ।
युवा अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा की और गौरव अग्रवाल व रौनक अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अनिमेष सिंहल को महामंत्री, अंकित गोयल को मंत्री, शोभित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, संजय अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, अंकुश अग्रवाल, अभिषेक बंसल, दिलीप सिंहल, विष्णु अग्रवाल एवम पानिल गोयल को सदस्य बनाया गयाइस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष श्री संजय सिंहल, कोषाध्यक्ष श्री पीयूष गोयल, विजय गोयल, अजय बंसल, भरत बंसल, दीपक सिंहल, अनिल एरेन, मनीष अग्रवाल, महिला संघ अध्यक्षा काजल अग्रवाल, सरिता बंसल, सिद्धि बंसल और पायल गर्ग सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

