शिवगंज / राजस्थान ।

विधायक ने नागरिकों के लंबित कार्यो के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ।

पालिका प्रशासन की ओर से रोहिडावास में आयोजित शिविर का विधायक ने किया निरीक्षण,

लाभांवितों को किया पट्टों का वितरण ,

नगर पालिका ने अब तक ७६६ प्राप्त आवेदनों में से ६0५ आवेदनों का किया निस्तारण ।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के द्वितीय फेज के तहत शुक्रवार को पालिका की ओर से रोहिडा वास में शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विधायक संयम लोढ़ा ने करीब ४९ लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सरकार की ओर से 10 लाख लोगों को पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकार की ओर से चलाए जा रहे इन शिविरों का लाभ उठाए। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों के लंबित कार्यो का त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए। शिविर के दौरान विधायक लोढ़ा एवं पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने करीब ४९ लाभार्थियों को 69-ए, स्टेट ग्रांट एक्ट, पूर्व में जारी पट्टों के समर्पण में नए पट्टे जारी करने, कच्ची बस्ती तहत पट्टे, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टों का वितरण किया। इसके अलावा शिविर में उपविभाजन के 02 एवं विवाह पंजीयन के 03 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश परचलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत अब तक विभिन्न तरह के पट्टों के लिए कुल ७६६ आवेदन प्राप्त हुए है। जिनमें से ६०५ आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें से ११ आवेदन अस्वीकृत किए गए है। जबकि शेष रहे 15० आवेदनों का भी शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।

इस मौके पर पालिका कर्मचारी दीपक शर्मा, कानसिंह, विरेन्द्र प्रताप सिंह, अमृत गर्ग सहित पार्षद प्रकाशराज मीना, जयंतिलाल सोनी व संजयकुमार व पूर्व पार्षद अशोक कुमावत व सुरेश परिहार एवं अन्य पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट हरिश दवे

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply