भाजपा का परिवार मिलन समारोह हुआ आयोजित ।

सिरोही /राजस्थान ।

भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही का परिवार मिलन समारोह बुधवार को पनिहारी गार्डन में भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रशाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में भजन गायक कांतिलाल कोली ने एक से बडकर एक देशभक्ति गीत एवम भजनों की प्रस्तुति की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस अवसर पर सभी पधाधिकारियो ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं व बधाई दी और कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को उखाड़ फेकना है।एवम सिरोही जिले की तीनो विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना हे। प्रदेश की जनता कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त है प्रदेश की जनता ने भी मन बना लिया है अबकी बार भाजपा सरकार। पुरोहित ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो को जानकारी देवे जिससे उनको इन योजनाओं का लाभ मिल सके।पुरोहित ने आने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर गुजरात के मोरबी में हुई घटना को लेकर दो मिनिट का मोन रख कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने की।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,विधायक समाराम गरासिया,जगसीराम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,पूर्व  जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी,कमलेश दवे,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान,जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गाराम गरासिया,सहित भाजपा जिला पधाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा पधाधिकारी,प्रधान सहित जिला पधाधिकारी उपस्थित थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply