सिरोही /राजस्थान ।

चिकित्सा संस्थान का किया औचक निरीक्षण ।

चनार पीएचसी सेक्टर के स्वास्थ्य कर्मचारियों की ली बैठक सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनार ब्लॉक आबूरोड का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने किया।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने चिकित्सा संस्थान पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार यादव से लेकर संस्थान की दवाई वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, मरीज भर्ती वार्ड आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने के निर्देश दिये।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने सेक्टर स्टाफ की बैठक लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिये कि अपने चिकित्सा संस्थान के क्षेत्र के सभी परिवार के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में आवश्यक रूप से पंजीकृत कराई। चिरंजीवी बीमा योजना में आमजन को हॉस्पिटल का खर्च नही उठना पड़े इसलिए यह बीमा में पंजीकृत होना जरूरी है।

उन्होंने ने बताया कि गर्भवती महिला की अनिवार्य 4 जाँच समय रहते करना आवश्यक व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना साथ गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण शत प्रतिशत करना साथ पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में समय पर एंट्री करवाने के सभी चिकित्साकर्मी को निर्देश दिये। बैठक के दौरान पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के पेंडिंग कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही एचबीएनसी और एचबीवाईसी में जिन जिन चिकित्सा संस्थाओं के ड्राप ऑउट बच्चों के बारे में समीक्षा की गई एवं उनमें अपेक्षित सुधार के लिये उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को जानकारी प्रदान कर दिशा निर्देश प्रदान किये गए। साथ ही शक्ति दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रादन की गई। बीसीएमओ डॉ. गौतम मुरारका ने बताया की मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटीलार्वा एक्टिविटी करने के साथ ही बुखार आ रहे लोगो के ब्लड स्लाइड लेवे व सभी चिकित्साकर्मी अपने मुख्यालय पर रहे कर टीमभावना के साथ कार्य कर सरकार की योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास करें।

रिपोर्ट हरिश दवे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply