सिरोही /राजस्थान ।

भारत सरकार द्वारा निचले स्तर पर जागरूकता के लिए प्रदर्शनी शुरू ।

तीन दिवसीय विशाल प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य की नीतियों व कार्यक्रमों की जानकारी सहित सरकार के कई विभागो के काउंटर लगे ।

सिरोही – 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार द्वारा निचले स्तर पर जागरूकता के लिए जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय विशाल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है इसमें केंद्र सरकार व राज्य की नीतियों, कार्यक्रमों और सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही बहु उपयोगी स्कीम के माध्यम से विकास के मार्ग की बनती तस्वीर विजन राजस्थान 2022 को प्रदर्शित करते हुए कई सरकारी विभागों के काउंटर लगाए गए हैं।आयोजकों के अनुसार विजन राजस्थान 2022 का उद्देश्य लोगों को और उसमें खासकर छात्रों, व्यवसाईयो, किसान भाइयों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों आदि के बीच जागरूकता पैदा करना है।

सिरोही शहर के रावण दहन मैदान में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घघाटन जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हंसमुख मेघवाल, जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी, पंचायत समिति सदस्य नारायणसिंह आदि अतिथियों द्वारा मंगलवार को किया गया। आयोजको ने बताया कि जालोर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल के विशेष प्रयासों से प्रदर्शनी आयोजित की गई है।वही राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने भी प्रदर्शनी में हिस्सा भी लिया और सेवाएं भी दी व इसे युवाओ व किसानों के हित मे बताया।

इस प्रदर्शनी में अनुसंधान और विकास, कृषि एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार सर्जन व नीति,सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम, भू विज्ञान और खनन, वाणिज्य और व्यापार, बुनियादी ढांचे का विकास आदि विकास पर केंद्रित विषयों को उल्लेखित किया गया है।इस प्रदर्शनी में कई विभाग जैसे कि काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्टस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी, भारतीय रिजर्व बैंक, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया, स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलेजी , डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर, राजस्थान, नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ एटोमिक एनर्जी, आईसीएआर और कई अन्य भाग ले रहे हैं। शुभारंभ के बाद बड़ी संख्या में स्कूली छात्र, युवाओ, उद्यमी एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का मुआयना करके जानकारियां हासिल की। इस मौके पर शिक्षा विद डॉ उदय सिंह डिगार, सामाजिक कार्यकर्ता,हरीश दवे लोकेश खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा,जगदीश माली, महिपाल चारण, अजय भट्ट, ललित प्रजापत, पार्षद गीता पुरोहित, मांगूसिंह बावली आदि भी मौजूद थे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply