पिंडवाड़ा /राजस्थान ।

सेवानिवृति समारोह आयोजित।

आज ब्लॉक स्तरीय राउमावि पिंडवाड़ा में “प्रधानाध्यापक श्री हिम्मत रावल”की सेवानिवृति पर “विदाई समारोह”का आयोजन रखा गया।इस अवसर पर यूसीईओ श्री मनोहर लालजी ने कहा कि प्रधानाध्यापक हिम्मत रावल की कर्तव्यनिष्ठा समयपाबन्दी शैक्षिक – प्रशैक्षणिक गतिविधियों भामाशाह सम्बलन विद्यार्थी शिक्षक उद्दीपन संक्रियाओं महिला शिक्षा जरूरतमन्द छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास व सम्बलन कोर्डिनेशन एक्टिविटीज प्रोसेस के आउटपुट प्रतिफल का कार्य ‘काबिल ऐ तारीफ’रहा।

अभावग्रस्त “अधिक नामांकित न्यून शिक्षक” होने के बावजूद सेतु बन.. बच्चो अभिभावकों के लिए वरदान साबित हुए ।

रावल ने मेडिकल लिव पीएल का बहुत कम उपयोग किया। सदैव हँसमुख मिलनसार विविध विद्यालय सूचना सम्प्रेषण बच्चो के प्रति पूर्णरूपेण समर्पित शिक्षक रहे है।

रावल ने खेल-कूद पंचायतीराज साक्षरता स्वच्छ भारत मिशन विधिक साक्षरता व विविध सर्वेक्षणों में बखूबी भूमिका निभाई है।रावल को विविध मिशन में कार्य करने के फलस्वरूप कई दफा सम्मानित भी किया जाता रहा है।रावल ब्लॉक समन्वयक सन्दर्भ प्रभारी सिरोही होस्टल इंचार्ज जावाल हेड टीचर में भी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया है।रावल “समुत्कर्ष” पुस्तक के सहसंपादक भी रहे है।विदाई समारोह में प्रिंसिपल मनोहर लालजी दहिया सुखराजजी खण्डेलवाल मनोहर सिंहजी चौहान सुरेशजी वछेटा शंकर लालजी पटेल व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply