सिरोही /राजस्थान ।

मुख्यमंत्री गहलोत ने इंदिरा रसोई में भोजन का चखा स्वाद ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे आबूरोड इंदिरा रसोई, आधे घंटे तक कर्म शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा, जानी महिला समूह के कार्य की बारीकियां, इंदिरा रसोई में बने भोजन की गुणवत्ता को परखा, बकायदा एंट्री करवा कर रू 8 अदा कर पर्ची प्राप्त की।आबूरोड पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मानपुर हवाई पट्टी से निकलने के बाद कर्मचारी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इंदिरा रसोई पहुंचने पर महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने इंदिरा रसोई के बारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त कर उस पर बनने वाले भोजन के बारे में जानकारी ली समूह के अध्यक्ष रमिला कटारिया ने बताया कि हमारे यहां महिलाएं भोजन बनाने व इंदिरा रसोई का संचालन सफलतापूर्वक कर रही है।20 परिवारों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। अध्यक्ष रमिला कटारिया, उपाध्यक्ष सुनीता बेरवा, सचिव मनाली, ऑपरेटर पूजा राणा, कोमल कुमारी, नैनू बंजारा, रेखा बंजारा सहित 2 टन से अधिक महिलाएं यहां पर कार्यरत है जिनके परिवार का गुजारा इंदिरा रोशनी से होने वाली आमदनी से हो रहा है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं से आत्मीयता से बात करते हुए उनसे रसोई के माध्यम से होने वाली आमदनी के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त।उपाध्यक्ष सुनीता बेरवा ने बताया कि पूर्व में 26 जनवरी के दिन कर्म शक्ति सहायता समूह को सफलतापूर्वक इंदिरा रसोई के सफलतापूर्वक संचालन के लिए संभाग में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा खुशी जाहिर की गई वह महिलाओं को मार्गदर्शन देकर और भी अच्छा कार्य करने के लिए कहां।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक खुशी की बात है की एक आदिवासी विस्तार के शहर आबूरोड में महिलाओं द्वारा इंदिरा रसोई का सफल संचालन किया जा रहा है और लोगों को दो वक्त का भरपेट भोजन करवाया जा रहा है यह अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कार्य है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।इस मौके पर राज्य सभा सांसद नीरज डांगी, विधायक संयम लोढा, जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल समेत अन्य जन मौजूद थे।

रिपोर्ट हरिश दवे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply