दिपावली के त्यौहार के चलते पिण्डवाड़ा मे उमडा जन शैलाब।

पिण्डवाड़ा / सिरोही , राजस्थान

रिपोर्ट भूपेंद्र परमार,


पिण्डवाड़ा दिपावली के पावन त्यौहार के उपलक्ष्य मुख्य बाजार , उदयपूर रोड, बीग बाजार,पुरानी मील क्षेत्र,आमली रोड, हनुमान मंदिर रोड़ ,शक्ति माता चौक पर दिपावली त्यौहार की खरीदी को लेकर आमजन की भीड उमडी, नगर मे आसपास कई गांवो से लोग परिवार के साथ हजारो की तादात मे पहुंचे, मुख्य बाजार मे मेले जैसा माहौल देखने को मिला, काफी दुकानो मे भीड नजर आई, जिसमे रेडीमेड, फुटवीयर,मीठाई,मणीहारी,कटलेरी,किराणा, बर्तन, फुलमाला,पुजा सामान एवं फोटो स्टुडीयो व अन्य दुकानो पर भीड का अम्बार नजर आया ।

इस दिवाली मार्केट मे रौनक होने से व्यापारी भाई भी खुश दिखे। इस दिवाली नगर पालिका प्रशासन के द्वारा बाजारो मे लाइटिंग से सजावट भी की गई जिससे मार्केट चमचमाता हुआ नजर आया। मार्केट की रौनक को देखकर दिवाली के बाद बाजारो मे लगन सराई की सीजन चलने की संभावना नजर आने लगी है

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply