विधायक संयम लोढा की मेहनत फिर रंग लाई ओर सिरोही में आज शुरू होगा सदर पुलिस थाना।

शनिवार दोपहर 2 बजे नव सृजित पुलिस थाने का होगा भूमि पूजन।

सिरोही, राजस्थान / (हरीश दवे)

सिरोही के तेजस्वी व परिवर्तन की सोच रखने वाले सिरोही जिले के अत्याधुनिक शिल्पी सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा की मेहनत के बदौलत राज्य सरकार ने उनकी जन हित की हर मांग को पूरा करते हुए जिला मुख्यालय पर पुलिस तन्त्र को मजबूत व हाईटेक बनाने कि मुहिम को जमीन पर उतारते हुए सिरोही जिला मुख्यालय पर एक नया सदर पुलिस थाना खोंलने के आदेश जारी किए ।जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने सरकार के आदेशों की पालना में सदर थाने का गठन आदेश जारी किया है जिसमे सिरोही उपखण्ड के 27 गावो को इस नवसृजित थाने में शामिल किया है । इस थाने में सिरोही कोतवाली के 12 ,अनादरा थाने के 12 व कालन्द्री थाने के 3 गावो को अलग कर नया थाना गठित किया है । अब पाडिव , कृष्णगंज व वेलांगरी पंचायत तक का एरिया इस नए थाने में शामिल होगा । 77 साल बाद सिरोही मुख्यालय पर दो थाने होंगे । नया भवन नही बनेगा तब तक यह थाना किसी सरकारी भवन या किराए के भवन में शुरू करने के निर्देश सरकार ने दिए है और इसके लिए स्टाफ की भी स्वीकृति दे दी है । सदर थाना खुलने से अनादरा थाना जिसका एरिया बहुत बड़ा था वो अब कम होने से बड़ी राहत मिलेगी। सिरोही की आवाज लम्बे समय से सरकार में नही सुनी जाती थी लेकिन निर्दलीय विधायक संयम लोढा ने अपनी दूर दृष्टि व पक्का इरादा की सोच के साथ मुख्यमंत्री का विश्वास हासिल कर सिरोही को वो सौगाते दिलाई है जिसकी कल्पना किसी राजनेता ने कभी नही की । इसका पूरा श्रेय सिरोही के जागरूक मतदाताओं को हे जिन्होंने ऐसे कर्मशील व इच्छाशक्ति वाले युवा को दलगत राजनीति से परे प्रतिभा योग्यता व युवा विजनेरी सोच को अपना विधायक चुना । राज्य में विधायक तो 200 है लेकिन जो नैसर्गिक प्रतिभा व हिंदुस्तान व अवाम की समझ काम कराने की सोच व कला संयम लोढा में है वो बिरले जन प्रतिनिधियों में है । उनका कार्य के प्रति समर्पित भाव व फॉलोअप बहुत ही तगड़ा है और वे उसका पीछा तब तक नही छोड़ते है जब तक वो पूरा नही हो जाता है । जिले के विकास में आमूल चूर परिवर्तन कर अत्याधुनिक हाईटेक स्मार्ट सिटी व जिले का स्वप्न संजोए सीएम सलाहकार व विधायक संयम लोढा ने मौजूदा विधायक काल मे जो अरबो की राशि स्वीकृत करवा काल जयी कार्य शुरू करवाने में भगीरथ भूमिका निभाई है उसके विस्मय कारी परिणाम आगामी समय मे देश विदेश में झलकेगा यह काम आज फील्ड में बोलता है और उनकी योग्यता व आवाज विधानसभा में गूंजती है। आज सदर थाने का शुभारंभ विजय पताका रोड सिरोही में बालाजी थर्ड केम्पस में विधायक श्री संयम जी लोढा के कर कमलों से दोपहर 2 बजे विधिवत रूप में होगा ।* विधायक के लगातार प्रयास से राज्य सरकार ने विजयपताका के पास ही नए सदर थाने के भवन के लिए भी भूमि आवंटित कर दी है , आज दोपहर दो बजे नव सृजित सिरोही सदर पुलिस थाने का भूमिपूजन जिला पुलिस अधीक्षक,जिला कलेक्टर व सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढा करेंगे तथा अत्याधुनिक भवन निर्माण के आंतरिक प्रयास शुरू कर जिले के पुलिस महकमे में बेहतर हाईटेक विकास व पुलिस के कार्मिको की भी अनेक प्रकार की समस्याओं के समाधन के लिए विधायक गृह मंत्रालय,व राज्य सरकार तक मुखर रहते है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply