सिरोही /राजस्थान , (हरीश दवे)

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत एएनएम को दिया गैर संचारी रोगों के बारे में प्रशिक्षण ।

.स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण जरूरी- डॉ. राजेश कुमार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत योजनाओं के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (गैर संचारी रोगों) पर नजर रखने के लिए जिले में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से संबंधित योगाभ्यास के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के क्षेत्र के 30 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों का आशा सहयोगिनी व एएनएम स्त्री व पुरुषों की सी बैक फार्म व फैमिली फोल्डर फार्म भरती है। स्क्रीनिंग कर उच्च स्थान पर रेफर करते हैं।डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दिलराज मीणा ने बताया की इस प्रशिक्षण में सामान्य प्रसव एवं शिशु जन्म किसी भी तरह की जटिलता के लिए प्राथमिक प्रबंधन नवजात शिशुओं में खतरे के संभावित लक्षणों की पहचान, रेफर करने की प्रक्रिया, उच्च जोखिम वाले प्रसव की पहचान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की जानकारी के अलाव जन्म के समय नवजात शिशुओं को त्वरित देखभाल जिसमें बच्चे की सांसों का चलना, रक्त संचार,एचडब्ल्यूसी एनसीडी, टेलीमेडिसिन, टीबी के बारे में प्रशिक्षित किया गया। ताकि वे लोग अपने कार्यों को ठीक से निष्पादित कर सकें। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. विवेक कुमार, यूएनएफपीए जिला सलाहकार डॉ. गिरीश माथुर यूपीएम मानसिंह उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply