सिरोही /राजस्थान , (हरीश दवे)

दीपावली के मौके पर पर आम आदमी के आवागमन में दुश्वार बनी सड़के ।

पूरा नगर अस्थायी पार्किंग व मुख्य चौराहे व सड़को पर व्यवस्थित अस्थायी अतिक्रमणों को शह ।

आयुक्त नगर परिषद व सभापति व यातायात पुलिस कर रही जन हित को नजर अंदाज ।

जिला मुख्यालय पर राजनीतिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के साठ गांठ व पार्षदो की आंख मूंद नीति या सरंक्षण के चलते नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख बस स्टैंड मार्ग,अम्बेडकर सर्किल मार्ग,मुख्य बाजार,पैलेस रोड, जेल चौराहा व अन्य मार्ग चौराहों पर नगर परिषद व यातायात पुलिस प्रशाषन की आम जनता के हितो की अनदेखी व नगर के रसूखदार लोगो के सेवा भाव मे पूरे बाजार में दुकानो के आगे माहवारी ले कर सरंक्षण देने वाले दुकानदारों को बरसो से नगर परिषद बोर्ड व प्रशाषन की मिली भगत से कोई करवाई नही हुई।

नगर में सब कानून कायदे आम जनता के लिए पर सर्वत्र अवैध पार्किंग व आयुर्वेदिक चौराहे से सरजबाव रोड व पूरे बाजार,सरजवाव दरवाजे के भीतर व बाहर,पैलेस रोड हॉस्पिटल के बाहर अवैध पार्किंग में सड़क को घेरने वालो के सरंक्षण में अब दीपावली के मौके पे आवारा पशुओं के जमघट में आम आदमी सीनियर सिटीजन व बाहर से आने वाले दीपावली पे ग्रामीण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे है।

यातायात पुलिस हॉस्पिटल के बाहर दिन रात यदा कदा दिखती।ओर दिख भी जाये तो कार्रवाई का अख्तियार नही।

नगर परिषद में सौन्दर्यीकरण के नाम सीवरेज खुदाई के 2 साल की पीड़ा के बाद ठेकेदारो के प्रयोग में रोड डिवाडर के दोनों तरफ टाइल्स आम आदमी के आवागमन व कॉलेज ,ओल्ड बिल्डिंग मार्ग पे सीनियर सिटीजन व परिजनों के लिए नगर परिषद ने नही बनाई।

पैलेस रोड का फुटपाथ सड़क पे पार्किंग व फुटपाथ बाजार के रूप में नगर परिषद ने पनपाया जहाँ पहले पौधे लगने वाले थे वहां अब लाइट लग रही है।

पर दीपावली के मौके पर तेज तर्रार आयुक्त सभापति महेंद्र मेवाड़ा व पार्षदो का सहयोग नही मिलने से नगर की हजारो की तादाद में नित रोज सड़को पे आवागमन में खड्डों, अवैध अतिक्रमण,व अवैध पार्किंग के अलावा सभी मोहल्लों व आयुक्त निवास व सानिवि कार्यालय के बाहर भी डीटीओ के सरंक्षण में अधिकांश वाहन धारक अपने वाहनों को बीच सड़क पे खड़ा कर सड़क परिवहन में आम जन के लिए बाधा बन रहे है।और अभी दीपावली के मौके पे भी आम नागरिक के हितों की बाजार में स्तिथि देख जनता आक्रोशित है ।

नगर में धार्मिक,सामाजिक आयोजनों के मौकों पर नगर परिषद प्रशाषन की छूट के चलते सड़क तो वैसे ही घेर दी जाती है।और अब दुकानदार बीच सड़क पे आएंगे तो आम जन किधर चले।

आयुक्त व नगर परिषद को नेहरू पैवेलियन में दीपावली मार्किट लगवाना चाहिए और जिला प्रशाषन को उनकी रंग बिरंगी रोशनियों पे पुरस्कृत करना चाहिए। अन्यथा दीपावली के मौके पर जिस प्रकार ट्राफिक जाम छोटे से कस्बे में हो रहा है ।उसके पीछे सड़क पे अवैध पार्किंग व लाखो का सड़क पे अवैध किराए का कारोबार जिसके सरंक्षण रात को पॉलीथिन की थैली भी सड़क पे नगर परिषद की कुल 80 लाख की सफाई व्यवस्था में हल्के होने व गोवंस के आहार के लिए डाले जाते है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply