राजकीय वीर कालीबाई छात्रा वास में हुआ दीपावली महोत्सव ।

सरूपगंज /पिंडवाड़ा ।

रिपोर्ट संदीप अग्रवाल,

रोहिडा । निकटवर्ती भुला के राजकीय वीर कालीबाई छात्रावास मर श्रीमान उपायुक्त महोदय कनिष्ठ कटारिया के आदेशानुसार इस बार नवाचार करते हुए दीपावली महोत्सव का आयोजन छात्रावास में दीपावली महोत्सव का आयोजन शाम 7:00 से 8:00 के मध्य किया गया। 19 अक्टूबर से दीपावली अवकाश हो रहा है।भामाशाहों के सहयोग से सभी बच्चों के लिए मिठाई, रंगोली के लिए रंग ,दीपदान के लिए दीपक एवं पटाखे प्रदान किए गए वार्डन आरती गरासिया ने उत्साह के साथ इस पावन पर्व का आयोजन छात्रावास किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी डॉ मनोहर चारण, जनजाति बोर्ड सदस्य नींबाराम गरासिया ,भुला सरपंच अनिता गमेती ,कालामहादेव सरपंच दुर्गा अग्रवाल ने दिव्प प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एव सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इस अवसर को और रोचक एवं मनोरंजक बनाया गया ।

इस अवसर पर 12वी क्लास में प्रथम रही सूर्यपाल को साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवम मुख्य अतिथि नीबाराम गरासिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चीयों को पढ़कर सरकारी नौकरी लगकर होस्टल का नाम रोशन करना है एवं ADO डॉ मनोहर जी ने दीपावली क्यों मनाई जाती है उस पर प्रकाश डाला इस दौरान पूर्व सरपंच कन्हैयालाल अग्रवाल , मुस्तगीस टीएडी आबूरोड,अधयापक प्रमोद प्रजापत, हरिराम मीणा , पायलट मीणा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दीपाली देवी एवम अभिभावग गण मौजूद रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply