सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति सिरोही की बैठक हुई आयोजित ।

सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति सिरोही की बैठक सांसद देवजी एम. पटेल की अध्यक्षता में जिला परिषद ( ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) के सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सांसद देवजी एम. पटेल ने सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट अवश्यक हो यह सुनिश्चित किया जावे। जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक हुई है, उन स्थानों को ब्लेक स्पाॅट के रूप में पहचान कर उनके सुधार से संबंधित कार्य किए जावे। फाॅर लाइन पर होने वाली दुर्घटनाओं में एलएनटी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की।सांसद देवजी ने राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों पर गलत दिशा में आवागमन के लिए बनाए गए कट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में बने हुए कट दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इसलिए ऐसे स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड भी लागाए जावे। उन्होंने विस्तृत चर्चा के पश्चात् आबूरोड में हनुमान टेकरी व मंडार एवं रेवदर को ब्लेक स्पाॅट घोषित किए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि रेवदर व मंडार में यातायात बाय पास से किया जा सके। जिससे दुर्घटनाओं में कमी हो सके।सांसद पटेल ने दूरस्थ क्षेत्रों की ग्रामीण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी यातायात नियमों की जानकारी दी जावे। उन्होंने ट्रकों की नंबर प्लेट स्पष्ट दिखे ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्पष्ट नंबर प्लेट नही होने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही भी की जावे। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर समय-समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी सेमिनार आयोजित करे, जिससे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी मिल सके।सांसद देवजी एम. पटेल ने फाॅर लाइन पर बने शौचालयों के सही रखरखाव के निर्देश दिए साथ ही जिले के समस्त टोल पर कार्यरत कर्मचारियों की सूची भी उपलब्ध करवाई जावे। साथ ही सभी मार्गो पर सड़क सुरक्षा संबंधित सांइन बोर्ड दुर्घटना संभावित क्षैत्र से 100 मीटर पहले लगाये जावे।रेवदर विधायक जगसीराम कोली, पिण्डवाडा-आबू विधायक समाराम गरासिया व जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सत्त माॅनिटरिंग एवं समीक्षा की आवश्यकता बताई। उन्होंने जिले में अत्यधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी देकर आवश्यक सुझाव दिए।    सिरोही जिला परिहवन अधिकारी सिरोही नानजीराम गुलसर व आबूरोड परिवहन अधिकारी अनुप चैधरी ने दुर्घटनाओं में कमी के लिए किए जा रहें प्रयासों की जानकारी दी।  जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल व पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित कर उन पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी. शुभमंगला, अधीक्षण अभियन्ता डिस्काॅम के.एल. मेघवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत,  मुख्य प्रबंधक सिरोही आगार ओम प्रकाश पुनिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियन्ता अजित जैन, समिति के सदस्य नरपतसिंह, हेमन्त पुरोहित, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं एलएनटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply