विरोध प्रदर्शन के लिए विद्युत श्रमिक जयपुर रवाना।

सिरोही /राजस्थान , (हरीश दवे)

राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आव्हान पर पुरानी पेंशन, निजीकरण रोक सहित अपनी लम्बित मांगों को लेकर विद्युत विभाग सिरोही के सैकड़ों श्रमिक जयपुर धरने हेतु रवाना हुये ।कर्मचारी एवं श्रमिक नेता गोपालसिंह राव के अनुसार दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को जयपुर विद्युत भवन पर विरोध हेतु  विशाल धरना प्रदर्शन होगा ।जिसमें भाग लेने के लिये सिरोही से जोधपुर विधुत वितरण निगम श्रमिक संघ (भारतीय मजदूर संघ) से सैकड़ों लोग बस गाडियों से रवाना हुये ।सिरोही व कालन्द्री आदि स्थानों से रवाना हुये वाहनों को भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुरेश प्रजापत व डिस्कॉम अध्यक्ष मोहनलाल माली ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया ।

जोधपुर डिस्काम अध्यक्ष मोहनलाल माली के अनुसार गुंगी , बहरी सरकार विद्युत के श्रमिकों की समस्याओं को सुन नहीं रही है ।सरकार के कान खोलने के लिये श्रमिकों को जयपुर में गुंज लगानी पड रही है ।सरकार के कान खोलने मजबूरन श्रमिकों को जयपुर जाना पड रहा है ।सरकार ने श्रमिकों की आवाज नहीं सुनी तो सरकार को पछताना पडेगा ।इस अवसर पर वृत उपाध्यक्ष हडमतसिंह, संगठन मंत्री देवेंद्र माली, विक्रमसिंह परमार, कन्हैयालाल, रमेश माली, कालन्द्री अध्यक्ष करणराज,कानसिह,छगन मीणा,आनंद देवडा, जितेन्द्र कुमार,दिनेश चौहान सहित अनेकानेक संगठन के कार्यकर्ता व श्रमिक  मौजूद रहे ।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply