क्या बच पायेगा झोप नाले का अस्तित्व ? सड़क मार्ग पर बना डंपिंग यार्ड ।

सिरोही/राजस्थान ,(हरीश दवे)

सिरोही नगर परिषद क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान नागरिक असुविधा विकास के लिए झेल रहे है।और रुडीप के सीवरेज योजना में सड़क खुदाई के बाद पत्थर का मलबा एलएनटी ठेकेदार ,नगर परिषद प्रशाशन की मिली भगत से जनता के विरोध के बावजूद नदी नाले व तालाबो में मलबा डाल रहे है। इस बाबत जिला जल बिरादरी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर व आयुक्त को भी अनेक बार बताया व कुछ स्थान पे पत्थर भी हटाये।पर देंवनगरी टांकरिया की गलियों में सीवरेज खुदाई का मलबा एलएनटी ठेकेदारों ने झोप नाले व सरकारी भूमि हड़पने वालो की मदद करते हुए प्राकृतिक जल आवक मार्ग में पत्थर डाले।एक तरफ तो विधि महाविद्यालय के पास स झोप के मुख्य आवक मार्ग को प्रभावित करते हुए मलबा डालने के साथ आवक मार्ग में कच्ची सड़क बनाने में मलबा डालने के साथ पूरे झोप नाले में मलबा डाला जा रहा है।

झोप आवक मार्ग को उजाड़ कर भूमाफियाओं व कच्ची बस्ती के नाम खासी भूमि हड़पी जा चुकी है व अब सीवरेज खुदाई के बाद निडोरा तालाब के जल आवक मार्ग को पूर्णतया अवरुद्ध हाइवे निर्माण के बाद कर चुकी एलएनटी कम्पनी अब झोप नाले को उजाड़ने व आवक बन्द करने में मलबा डंप करवा रही है।जबकि नगर परिषद ने मलबा डंप करने का स्थान मुकर्रर किया है।लेकिन अनेक पार्षद व प्रभावशाली भूमाफिया डीटीओ कि छूट पर बिना नम्बर प्लेट चलने वाले कृषि ट्रेक्टर सरकारी भूमि हड़पने वालो के मददगार बन रहे है।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply