सिरोही /राजस्थान ।

V24 न्यूज नेटवर्क,

रोहिडा पुलिस ने मार्च महीने में हुई हत्या का शनिवार को खुलाशा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर उसके मित्र की हत्याकर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।

शव के टुकडों को खेत में गाड़ दिया।

एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि 18 मई को हेड कॉन्स्टेबल विक्रम कुमार ने सूचना दी कि वह किसी मामले में जांच के लिए नंदाराम प्रजापत के खेत सरहद जगतरा रोहिडा पर बरसाती नाले को पार कर जा रहा था। उस समय मानव हड्डियां दिखाई दी। पास में ही काले रंग की पेंट, भूरे रंग के अंडरवियर, चमड़े का एक बेल्ट दिखाई दिया। आसपास में लखानी कंपनी के जोड़ी जूते, थोड़ी दूर पर मानव खोपड़ी और कुछ हड्डियां दिखाई दी। इसकी सूचना थानाधिकारी को दी, जिस पर वे टीम सहित घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ ही पिण्डवाड़ा डीएसपी, मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट, एफएसएल टीम भी थी।

स्वरूपगंज पुलिस थाने में दर्ज गुमशुदगी अजीत पुत्र अमराराम भील निवासी उबागरा वालोरिया रोहिड़ा के परिजनों को बुलाकर सामानो की पहचान करवाई, परिजनों ने अजीत के कपड़े होने का संदेह जाहिर किया।

पुलिस नें कंकाल और हडिडयों का डीएनए टेस्ट के लिए अजीत के माता-पिता का ब्लड लिया। डीएनए जांच में अजीत का शव होने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस को जांच में पता चला कि अजीत 17 मार्च को होली के दिन स्वरूपगंज से अपने मित्र हरीश कुमार उतरौला गमेती भील के साथ रहने के दौरान गायब हो गया था।शराब पिलाकर की हत्यापूछताछ में आरोपी हरीश ने हत्या करना कबूल किया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ हरीश के अवैध संबंध थे।

अवैध संबंधों के कारण ही हत्या की गई है।

होली के दिन मृतक अजीत और आरोपी हरीश इंदिरा कॉलोनी स्वरूपगंज गए। वहां आरोपी ने बदनीयती से मृतक अजीत को ज्यादा शराब पिलाई। फिर दोनों रेलवे यार्ड की तरफ जंगल में गये। वहां नाड़ी के पाल के पास अजीत और हरीश के बीच अवैध संबंध के संदेह की बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान आरोपी हरीश ने मृतक अजीत का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुल्हाड़ी से हाथ, पैर और सिर को काट कर जमीन के अंदर गाड़ दिया। दूसरे दिन अजीत के हाथ, पैर, सिर कपड़े और जूतों को प्लास्टिक के कट्टे में डाल हीरावला के पास नाले में गाड़ दिए। इसके करीब 2 महीने बाद हरीश ने अजीत के पूर्व में गड़े हुए शव के अवशेष को बाहर निकालकर रोहिड़ा की तरफ नाली में रख दिए। हत्या के आरोप में हरीश (21) पुत्र मेवाराम गमेती भील को गिरफ्तार कर लिया। खुलासे में थानाधिकारी देवाराम, हेड कॉन्स्टेबल देवाराम, लक्ष्मणराम, विक्रम कुमार, कॉन्स्टेबल विनोद कुमार पुखराज, रोहिताश और सिरोही एसपी ऑफिस साइबर सेल की प्रमुख भूमिका रही

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply