तीसरे राजस्व दिवस पर जिला कलेक्टर ने किया अधिकारियों व कार्मिको को पुरस्कृत।

सिरोही, राजस्थान/ (हरीश दवे)

गत 15 अक्टूबर, को माननीय मंत्री, राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान विधानसभा में की गई घोषणा के क्रम में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलक्टर डॉ भवर लाल की अध्यक्षता में जिला स्तर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र, सिरोही के विडियों काॅन्फ्रेंस कक्ष में तृतीय राजस्व दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर द्वारा केक काटकर समारोह का शुभारम्भ किया गया तथा राजस्व विभाग की महत्ता पर अपने विचारों से उपस्थित समस्त राजस्व कामिर्कों को लाभान्वित किया। जिला कलक्टर द्वारा जिले में राजस्व विभाग से संबंधित उत्कृष्ट कार्यो के लिये राजस्व विभाग के 31 अधिकारियों/कमर्चारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में अति. जिला कलक्टर कालू राम खोड़, उपखण्ड अधिकारी, आबूपवर्त, उपखण्ड अधिकारी, सिरोही, तहसीलदार, सिरोही, तहसीलदार, आबूरोड, तहसीलदार भू-अभिलेख, सिरोही व अन्य अधिकारी/कमर्चारी उपस्थित रहें।

Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply