सिरोही , राजस्थान।

सिरोही विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों के विकास पर 20 करोड़ की मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति ।

  • विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों से डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत मिली सडक़ों के निर्माण की स्वीकृति ।
  • सिरोही विधानसभा क्षेत्र में विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों के चलते डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत तीन सडक़ों के विकास एवं पुर्ननिर्माण के लिए 19 करोड़ 30 लाख रूपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन सडक़ों के लिए कार्यादेश भी जारी हो गए है तथा इनका शीघ्र ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।जानकारी के अनुसार डिस्ट्रिक मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं प्रधानमंत्री खनिज कल्याण योजना के तहत सिरोही उपखंड क्षेत्र के सनपुर से कालंद्री तक की सडक़ के चौडाईकरण कार्य के लिए 12 करोड़ 80 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इस स्वीकृत राशि से इस सडक़ की चौडाई 3 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर की जाएगी। इसी प्रकार डोडूआ से पाडीव तक 4.50 किलोमीटर तक सडक़ का डामरीकरण कार्य के लिए 2 करोड़ 25 लाख रूपए तथा शिवगंज उपखंड के एनएच 14 से मोरली नवाखेडा तक 7.5 किलोमीटर सडक़ के सुदृढीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 25 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल की ओर से जारी आदेश में इन कार्यो के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रथम किस्त के रूप में जारी कार्यादेश की 50 प्रतिशत राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इन सडक़ निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान करवाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने विधायक संयम लोढ़ा का आभार प्रकट किया है।
  • रिपोर्ट/ हरिश दवे सिरोही
Share.

Hello Reader, Stay tuned with surila rajasthan to get latest update of your area.

Leave A Reply